• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

कलर्स ‘बिग बॉस सीजन 16’ की प्रतियोगी टीना दत्‍ता: ‘बिग बॉस के घर के अंदर, आपका दोस्‍त दुश्‍मन बन जाता है और दुश्‍मन आपका दोस्‍त बन जाता है’

कलर्स ‘बिग बॉस सीजन 16’ की प्रतियोगी टीना दत्‍ता: ‘बिग बॉस के घर के अंदर, आपका दोस्‍त दुश्‍मन बन जाता है और दुश्‍मन आपका दोस्‍त बन जाता है’

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 5, 2022
in Gujarat Patrika, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कलर्स ‘बिग बॉस सीजन 16’ की प्रतियोगी टीना दत्‍ता: ‘बिग बॉस के घर के अंदर, आपका दोस्‍त दुश्‍मन बन जाता है और दुश्‍मन आपका दोस्‍त बन जाता है’
ADVERTISEMENT

कलर्स ‘बिग बॉस सीजन 16’ लाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका थीम है, ‘गेम बदलेगा क्‍योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा’। इस एडिशन के लिये, बिग बॉस के घर में विंटेज सर्कस का थीम नई जान डाल देगा और यह देखना मजेदार रहेगा कि 16 प्रतियोगियों में से कौन दिलों को जीतता है और कौन मसखरा साबित होता है

1. आपको पिछले कुछ सालों से बिग बॉस में आने का ऑफर मिल रहा है? आखिरकार इस साल आपने ऑफर को स्‍वीकार किया, ऐसा करना कितना चुनौतीपूर्ण था?

काफी चुनौतियां थी। हर साल मैं खुद से कहती हूँ कि ‘टीना, तुम्‍हें यह करना चाहिए।’ हालांकि मेरी हिम्‍मत नहीं हो रही थी। जिन्‍दगी में एक वक्‍त आता है, जब आप ऐसा सोचते हैं, चाहे आप किसी चीज से डरे हुए हों, आपको कोशिश करनी चाहिए और उस डर से जीतना चाहिए। मैंने हमेशा माना है कि मैं एक सर्वाइवर हूँ। मैंने बहुत छोटी उम्र से काम शुरू किया था और अपनी जिन्‍दगी में कई उतार-चढ़ावों से गुजरी हूँ। मैं अब भी सर्वाइव कर लूंगी। इतना भी क्‍या मुश्किल हो सकता है? मुझे साँपों से बहुत डर लगता है, लेकिन मैंने साँपों के साथ स्‍टंट्स किये हैं और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी अच्‍छा किया है। तो जब मुझे बिग बॉस ऑफर हुआ, तब मैंने सोचा कि चलो कर ही लेते हैं।

2. अपने परिवार और कम्‍फर्ट ज़ोन से दूर रहना आपके लिये कितना मुश्किल होगा? आपके परिवार का रिएक्‍शन क्‍या था?

उनकी बेटी घर से दूर रहेगी और उनके टच में नहीं रहेगी, यह जानकर हाल ही में मेरी माँ बहुत दुखी हो गईं। सुबह तो उनकी आँखें भरी ही हुई थीं। मेरे घर पर अनोखा फैमिली ड्रामा चल रहा है। मेरी माँ कह रही हैं कि जब मैं कोलकाता और मुंबई में थी, तब कम से कम वीडियो कॉल हो जाता था। अब चूंकि मैं बिग बॉस के घर में रहूंगी, तो पुराने दिनों जैसा लगेगा, जब बच्‍चे विदेश जाते थे और परिवार से उनका कोई कॉन्‍टैक्‍ट नहीं रहता था। मैंने कहा, “माँ काम दूसरे तरीके से होगा। आप मुझे देख सकोगी। आपको मेरे बारे में पता चलेगा, लेकिन मैं आपको नहीं देख सकूंगी और बाहर की दुनिया से मुझे जानकारी नहीं मिलेगी।” मैं काफी मजबूत हूँ। हाँ, घर की याद सबको आएगी, लेकिन यह एक गेम है, जो जिन्‍दगी को बदल देगा। मैं इसे एक चैलेंज के तौर पर लूंगी।

3. क्‍या आपने पिछले सीजन देखे? उनमें आपके पसंदीदा प्रतियोगी कौन थे?

मैं हमेशा से बिग बॉस की गजब की फैन रही हूँ। जब देखने के लिये कोई कंटेन्‍ट नहीं होता है, मैं बिग बॉस को याद करती हूँ। मेरी दोस्‍त और मैं एक-दूसरे से बात कर रहे थे और बात यह थी कि अगले तीन महीनों तक देखने के लिये काफी सारा कंटेन्‍ट है, और कुछ देखने की जरूरत नहीं है। हर सीजन मेरा चहेता रहा है। हर सीजन का फ्लेवर अलग रहा है। मैं किसी एक सीजन का नाम नहीं ले सकती; ऐसा करना दूसरे सीजन्‍स और प्रतियोगियों के साथ अच्‍छा नहीं होगा।

4. सलमान खान से मिलने को लेकर आप रोमांचित हैं या नर्वस? सलमान के साथ स्‍टेज शेयर करना कैसा रहने वाला है?

मैं बहुत रोमांचित और नर्वस हूँ और मुझे गुदगुदी हो रही है, क्‍योंकि मैं उनके बगल में बैठकर उनसे बात करूंगी और हर हफ्ते उनके साथ स्‍क्रीन शेयर करूंगी। मैं काफी खुश और रोमांचित हूँ।

5. हाउस में कई बार रोमांटिक एंगल्‍स देखे जाते हैं। क्‍या आप इसके लिये तैयार हैं या आपने अपनी हद तय कर रखी है?

मैं बहुत खुले दिमाग की हूँ। आप अपने दिल को किसी से प्‍यार करने से रोक नहीं सकते और आप नहीं जानते हैं कि कब आपको प्‍यार हो जाए या ना भी हो।

6. आपके और श्रीजीता के बीच झगड़े और दोस्‍ती की खबरें हैं। आप हालात को कैसे संभालेंगी? आमतौर पर इस शो में जिन दो एक्‍टर्स के बीच विवाद या झगड़ा हो, वे लंबे वक्‍त तक टिके रहते हैं।

मैं अपने रास्‍ते को कभी बंद नहीं करती हूँ। इस इंडस्‍ट्री में मेरा किसी से झगड़ा नहीं है। मेरी हर किसी से दोस्‍ती है। यह सारी अफवाहें हैं और लोगों ने रश्मि और मेरे बारे में भी यही कहा था। अब श्रीजीता और मेरे बारे में अफवाहें उड़ रही हैं। यह बिग बॉस से ठीक पहले हो रहा है। वह बहुत अच्‍छी लड़की है और हमने कई बार दिवाली और दुर्गा पूजा साथ में मनाई है। हाउस के भीतर दोस्‍त आपका दुश्‍मन बन जाता है और दुश्‍मन आपका दोस्‍त बन जाता है, चीजें रातों-रात बदल जाती हैं। तो मैं दिमागी तौर पर तैयार हूँ, क्‍योंकि हर कोई अपना गेम खेलेगा। मैं वास्‍तव में दुश्‍मनी नहीं पाल सकती।

7. यह शो आपको बना या बिगाड़ सकता है। सेलीब्रिटीज इसीलिये इसमें आने से बचते हैं। क्‍या आपको कोई रुकावट थी?

हाँ, हर किसी को इसका डर रहता है, यह शो दिमाग का खेल है और आपका दिमाग आपके कंट्रोल में है। आप जानते हैं कि आपको क्‍या करना है और किससे बचना है। आपको केवल धैर्य रखना चाहिये और शांत रहना चाहिये और बहाव के साथ बढ़ते रहना चाहिये।

Related

Tags: ColoursEntertainmentTelevision
ADVERTISEMENT
Previous Post

राष्ट्रपति ने महिला उद्यमियों के लिए स्टार्टअप प्लेटफॉर्म “herSTART” लॉन्च किया

Next Post

प्रधानमंत्री ने मैसुरु दशहरा उत्सव के दृश्य साझा किए

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री ने मैसुरु दशहरा उत्सव के दृश्य साझा किए

प्रधानमंत्री ने मैसुरु दशहरा उत्सव के दृश्य साझा किए

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.