• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

पैक हाउस लगने से बदल जाएगी हरियाणा की तस्वीर- श्री तोमर

पैक हाउस लगने से बदल जाएगी हरियाणा की तस्वीर- श्री तोमर

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
November 18, 2022
in Gujarat Patrika, राजनीती, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पैक हाउस लगने से बदल जाएगी हरियाणा की तस्वीर- श्री तोमर
ADVERTISEMENT

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि फसल उत्पादन और बागवानी में हरियाणा आगे है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आज जरुरत है कि किसान नई-नई फसल की खेती करें, पैदावार में तकनीक का इस्तेमाल करें और गुणवत्तापरक उत्पादन करें। यह खुशी की बात है कि हरियाणा का किसान और हरियाणा सरकार इसी रास्ते पर चल रही है। श्री तोमर सोनीपत (हरियाणा) के अटेरना गांव में प्रदेशभर के 30 एकीकृत पैक हाउस के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने हरियाणा सरकार के उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में, राज्य में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की। हरियाणा में 30 पैक हाउस एफपीओ के माध्यम से प्रदेशभर में बनाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 100 पैक हाउस नहीं, बल्कि 500 पैक हाउस बनाने की बात कही है। 100 पैक हाउस लगने से हरियाणा की तस्वीर बदल जाएगी, वहीं 500 पैक हाउस से तो प्रदेश में बागवानी के क्षेत्र में क्रांति आ जाएगी। श्री तोमर ने कहा कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते हैं। किसानों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 2 लाख 17 हजार करोड़ रुपये करोड़ों किसानों के खातों में जमा करवाए हैं। रबी और खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है, जिससे किसानों को सीधे फायदा मिल रहा है। श्री तोमर ने कहा कि हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार से कदम से कदम मिलाकर चल रही है और केंद्र की शत-प्रतिशत योजनाओं को भी प्रदेश में लागू कर रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा फल सब्जियों के लिए बीमा योजना शुरू करने पर भी तारीफ की।

श्री तोमर ने कहा कि हरियाणा खेती में अग्रणी राज्य है। यहां का किसान अच्छी अवस्था में है। पिछले 7 से 8 सालों में खेती में नवाचार हुए हैं। किसान और खेती को विकसित करने के लिए प्रयास हुए हैं। हरियाणा सरकार ने मोटा अनाज खरीद कर किसानों की मदद की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार की नई-नई योजनाओं के परिणाम आने लगे हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व कृषि मंत्री श्री जे.पी. दलाल के कृषि क्षेत्र को लेकर उठाए जा रहे कदमों की तारीफ भी की।

कृषि की प्रधानता और प्राथमिकता को केंद्र व हरियाणा सरकार ने किया स्वीकार

श्री तोमर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि की प्रधानता व प्राथमिकता को केंद्र व हरियाणा सरकार ने स्वीकार किया है। इतिहास साक्षी है कि मंदी में गांव की अर्थव्यवस्था ने सहारा दिया है। कोरोना के समय दुनिया थम गई थी। केंद्र सरकार ने किसानों की तकलीफ को जाना और ज्यादा खरीद केंद्र स्थापित कर फसल को खरीदा। उस वर्ष किसान की फसल की बुआई पहले सालों से ज्यादा रही। कृषि उत्पादों का निर्यात पौने 4 लाख करोड़ रुपये रहा।

हरियाणा किसानों का प्रदेश- जितनी योजना हरियाणा सरकार लेकर आई है, इतनी किसी प्रदेश में नहीं – जे.पी. दलाल

हरियाणा के कृषि मंत्री श्री दलाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर का हरियाणा पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसानों का प्रदेश है। जितनी योजना हरियाणा सरकार किसानों के लिए लेकर आई है, इतनी योजना किसी प्रदेश में नहीं हैं। इसमें फसल बीमा योजना, भावांतर भरपाई योजना, एमसपी पर फसलों की खरीद, मंडियों की उचित व्यवस्था आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में एफपीओ के माध्यम से प्रदेश में पैक हाउस स्थापित किए गए हैं। इससे किसानों को फायदा होगा।

श्री दलाल ने कहा कि आज प्रदेश में 11 एक्सिलेंसी सेंटर हैं, जिनके माध्यम से करोड़ों पौधे किसानों को तैयार करके दिए जा रहे हैं। हरियाणा के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नहरों के बजट को दोगुना कर दिया है। सिंचाई के क्षेत्र में 85 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। हरियाणा सरकार ने तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए पौंड अथॉरिटी बनाई है। इसके साथ-साथ खारे पानी के किसानों को झींगा पालन के लिए प्रोत्साहित किया है। जिस जमीन पर पहले किसान सालाना 20 से 30 हजार रुपये आमदनी लेता था, आज झींगा पालन से 20 से 30 लाख रु. आमदनी ले रहा है। श्री दलाल ने कहा कि प्रदेश में कोल्ड स्टोर, पैक हाउस स्थापित किए जा रहे हैं। गन्नौर में दुनिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी स्थापित की जा रही है, जो 5500 एकड़ में होगी। इसे बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

श्री दलाल ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब हरियाणा के किसानों के उत्पाद अमेरिका व दूसरे देशों में जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान श्री मोदी व श्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित है। किसानों की समृद्धि से हरियाणा में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेती में नंबर वन था, नंबर वन है और नंबर वन रहेगा।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सुमिता मिश्रा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सोनीपत के सांसद श्री रमेश कौशिक ने भी केंद्रीय मंत्री श्री तोमर का सोनीपत पहुंचने पर स्वागत- अभिनंदन किया।

Related

Tags: GovernmentHaryana
ADVERTISEMENT
Previous Post

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश ने पेसा नियम अधिसूचित किए

Next Post

बॉलीवुड के दिलों की धड़कन विक्‍की कौशल ने कलर्स के ‘झलक दिखला जा 10’ में अपने बचपन के क्रश के बारे में की बात

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
बॉलीवुड के दिलों की धड़कन विक्‍की कौशल ने कलर्स के ‘झलक दिखला जा 10’ में अपने बचपन के क्रश के बारे में की बात

बॉलीवुड के दिलों की धड़कन विक्‍की कौशल ने कलर्स के ‘झलक दिखला जा 10’ में अपने बचपन के क्रश के बारे में की बात

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.