• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

कलर्स के रोमांटिक फैंटेसी ड्रामा ‘तेरे इश्‍क में घायल’ में देखिये क्‍या लिखा है निषिद्ध प्रेम की तकदीर में

कलर्स के रोमांटिक फैंटेसी ड्रामा ‘तेरे इश्‍क में घायल’ में देखिये क्‍या लिखा है निषिद्ध प्रेम की तकदीर में

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
February 6, 2023
in Gujarat Patrika, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कलर्स के रोमांटिक फैंटेसी ड्रामा ‘तेरे इश्‍क में घायल’ में देखिये क्‍या लिखा है निषिद्ध प्रेम की तकदीर में
ADVERTISEMENT

भारतीय टेलीविजन पर फैंटेसी फिक्‍शन जोनर पेश करने में सबसे आगे रहने वाला चैनल, कलर्स अब निषिद्ध प्रेम की एक नई दिलचस्‍प कहानी ‘तेरे इश्‍क में घायल’ लेकर आ रहा है। इस अनूठी रोमांटिक फैंटेसी में करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और रीम समीर शेख की दमदार तिकड़ी नजर आयेगी। ‘तेरे इश्‍क में घायल’ इस साल के सबसे अपेक्षित शोज में से एक है, जिसमें एक आम लड़की ईशा और प्‍यार और सर्वाइवल की खतरनाक सीमाओं को परखने वाले वेयरवुल्‍फ भाईयों अरमान और वीर की जोरदार कहानी दिखाई जाएगी। इंस्‍पायर फिल्‍म्‍स (बियॉन्‍ड ड्रीम्‍स कंपनी) द्वारा निर्मित इस शो का प्रीमियर 13 फरवरी को होगा और इसका प्रसारण हर सोमवार से बुधवार रात 9 से 10 बजे तक सिर्फ कलर्स पर किया जायेगा।

वायाकॉम18 में हिन्‍दी मास एंटरटेनमेंट और किड्ज़ टीवी नेटवर्क की हेड नीना इलाविया जैपुरिया ने कहा, “अलग-अलग तरह का मनोरंजन पेश करना और ऐसी कहानियाँ गढ़ना, जो टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गईं, कलर्स में हमारे नजरिये का मुख्‍य आधार है। हमें भारतीय टेलीविजन पर फिक्‍शन फैंटेसी जोनर की पहल करने और ऐसे हिट शोज देने पर गर्व है, जिन्‍होंने दर्शकों पर अपना असर डाला है। इस जोनर ने हमारे प्रशंसकों को ऐसे प्रेरित किया है कि जो हमारे चैनल की खासियत बन चुका है। एक और दमदार कहानी ‘तेरे इश्‍क में घायल’ निषिद्ध प्रेम की खतरनाक सीमाओं की थीम पर आधारित है। हम पहले कभी न देखे गये रोमांटिक फैंटेसी ड्रामा की एक दुनिया बनाने और अपने दर्शकों को रोमांचित करने के मामले में हद से आगे जाने की उम्‍मीद करते हैं।”

लैण्‍ड्सडेल के रहस्‍यमयी कस्‍बे की पृष्‍ठभूमि पर आधारित, ‘तेरे इश्‍क में घायल’ की कहानी ईशा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अरमान से पागलों की तरह प्‍यार करती है और उसका अरमान के भाई वीर के साथ भी मजबूत संबंध है। दोनों भाई वेयरवुल्‍फ हैं और एक-दूसरे के दुश्‍मन हैं क्‍योंकि उन्‍हें एक-दूसरे से धोखा मिलने का एहसास है। एक सदी के बाद, लगता है कि इन भाइयों के लिये इतिहास खुद को दोहराएगा। अरमान ईशा के प्रियजनों की सुरक्षा का अपना वादा निभाने के लिये संघर्ष कर रहा है, क्‍योंकि दूसरे वेयरवुल्‍फ कस्‍बे में आने लगे हैं, जबकि वीर अरमान का मजाक उड़ाता है कि वह हिंसा की विरासत को छोड़ रहा है। लैण्‍ड्सडेल के निवासी वेयरवुल्‍फ से छुटकारा पाने की तैयारी कर रहे होते हैं और सामने खड़ा जोखिम उनके कस्‍बे को खतरे में डाल देता है। दुनिया की किस्‍मत ईशा, अरमान और वीर के कंधों पर टिकी है, लेकिन वे अपने झगड़े को भूलकर एक-दूसरे की मदद कैसे करेंगे?

वायाकॉम18 में हिन्‍दी मास एंटरटेनमेंट की चीफ कंटेन्‍ट ऑफिसर मनीषा शर्मा ने कहा, “हमें अपने दर्शकों के लिये सबसे बेहतरीन फैंटेसी और सुपरनैचुरल कॉन्‍सेप्‍ट्स पेश करने पर बड़ा गर्व है। हम एक और शानदार कहानी ‘तेरे इश्‍क में घायल’ पेश करने के लिए बहुत खुश हैं, जोकि फैंटेसी की दुनिया पर आधारित है और निषिद्ध प्रेम का कॉन्‍सेप्‍ट लेकर आया है। यह कॉन्‍सेप्‍ट क्रियेटिव दुनिया को चुनौती देगा और सोमवार से बुधवार के वन-आवर स्‍लॉट में दर्शकों की आदत बदलेगा। हम उत्‍साहित हैं कि दर्शक मंत्रमुग्‍ध करने वाले क्रिएचर्स, निषिद्ध प्रेम और कभी ना खत्‍म होने वाले ड्रामा की रहस्‍यमयी दुनिया का अनुभव करेंगे और उसे जानेंगे। करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और रीम समीर शेख की टैलेंटेड तिकड़ी और बेजोड़ कहानी के साथ हमें दर्शकों की उम्‍मीदों पर खरा उतरने का पक्‍का भरोसा है।”

इंस्‍पायर फिल्‍म्‍स (बियॉन्‍ड ड्रीम्‍स कंपनी) के प्रोड्यूसर यश और ममता पटनायक ने कहा, “तेरे इश्‍क में घायल’ की कहानी दो वेयरवुल्‍फ भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे को मूर्ख समझते हैं, लेकिन एक ही लड़की से प्‍यार करते हैं। यह एक दिलचस्‍प प्रेम त्रिकोण है, जिस पर आकस्मिक खतरे मंडराते हैं और इसकी शूटिंग मसूरी, देहरादून और मुंबई की खूबसूरत जगहों पर हुई है। हम कलर्स के साथ ऐसी कहानी पर काम करने के लिए काफी रोमांचित हैं, जो हमसे अलग एक दुनिया में निषिद्ध प्रेम की निरंतरता और सही तथा गलत की परिभाषाएं दिखाती है। हमें इस शो में दिखाई गई रहस्‍यमयी दुनिया की भव्‍यता पेश करने और इस शो के जरिये प्रोडक्‍शन, आर्ट डायरेक्‍शन, विजुअल अपील और वीएफएक्‍स की रचनात्‍मक ऊँचाइयों को छूने का इंतजार है।”

वीर का किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्‍साहित करण कुंद्रा ने कहा, “तेरे इश्‍क में घायल’ जैसे एक शो के साथ फिक्‍शन जोनर में वापसी करते हुये मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह एक बेहद दिलचस्‍प रोमांटिक फैंटेसी शो है। लोककथाओं में भेड़ियों की कहानियां आकर्षक रही हैं और एक ऐसा किरदार निभाने को लेकर मैं बहुत उत्‍सुक हूं, जो जिस चीज को भी चाहता है, उसे पाकर ही रहता है। इस शो में एक बिल्‍कुल नये अवतार में नजर आने का मुझे बेसब्री से इंतजार है। कलर्स के साथ मेरे पहले के सभी शोज काफी कामयाब रहे हैं और उन्‍हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। मुझे उम्‍मीद है कि इस शो के लिये भी दर्शक हम पर पहले की तरह ही अपना प्‍यार लुटायेंगे।”

अरमान के रूप में नजर आने के लिये तैयार, गशमीर महाजनी ने कहा, “एक रोमांटिक फैंटेसी शो में काम करके एक अद्भुत एवं रोमांचक अनुभव हो रहा है, क्‍योंकि मैंने इससे पहले कभी भी इस जोनर में काम नहीं किया है। इस शो की कहानी में हर किसी के लिये कुछ-न-कुछ है। मैं जिस किरदार को निभा रहा हूं, उसके लिये मुझे मस्‍कयुलर दिखने और एक भारी आवाज का इस्‍तेमाल करने की जरूरत थी और साथ ही मुझे अपनी बॉडी लैंग्‍वेज को भी दमदार रखना था ताकि मैं अपने किरदार को खास बना सकूं। इस किरदार के जरिये मुझे न सिर्फ बतौर ऐक्‍टर इस फैंटेसी ड्रामा में अपनी काबिलियत को परखने का मौका मिलेगा, बल्कि मेरे प्रशंसक भी मुझे भेड़िये के एक बिल्‍कुल नये अवतार में देखेंगे।”

ईशा का किरदार निभा रहीं रीम समीर शेख ने कहा, “मैंने कलर्स के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और मैं बहुत खुश हूं कि ‘तेरे इश्‍क में घायल’ के साथ इस चैनल पर वापसी करने जा रही हूं। मैं ईशा का किरदार निभाऊंगी, जो एक होनहार और बहादुर लड़की है एवं ऐसी शक्तियों से लड़ रही है, जो उसके वश से बाह‍र हैं। वह अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए एक साधन के रूप में व्‍लॉग डायरीज लिखती है और एक ऐसे रहस्‍य में उलझ गई है, जिसका खुलासा होना बाकी है। उम्‍मीद है कि दर्शक इस शो को अपना प्‍यार देंगे।”

करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और रीम समीर शेख सहित कई अन्‍य मशहूर कलाकारों को फैंटेसी-रोमांस-ड्रामा ‘तेरे इश्‍क में घायल’ में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते देखिये, 13 फरवरी से हर सोमवार से बुधवार, रात 9:00 से 10:00 बजे तक सिर्फ कलर्स पर।

Related

Tags: ColorsEntertainmentTelevisionTere Ishq Mein Ghayal’
ADVERTISEMENT
Previous Post

सरकारी स्कूलों में पीआईएसए आधारित परीक्षण शुरू करने के लिए जीओजी ने ओईसीडी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

Next Post

सौंदर्या शर्मा ने कलर्स के ‘बिग बॉस 16’ को कहा अलविदा

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
सौंदर्या शर्मा ने कलर्स के ‘बिग बॉस 16’ को कहा अलविदा

सौंदर्या शर्मा ने कलर्स के ‘बिग बॉस 16’ को कहा अलविदा

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.