मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल आज सुबह वड़ोदरा के वारनामा स्थित दादा भगवान पोदासा त्रिमंदिर के दर्शन करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री श्री पटेल ने त्रिमंदिर में विराजमान भगवान श्री सीमंधर स्वामी, शिव मंदिर और भगवान कृष्ण के समक्ष माथा टेका और जनकल्याण की मंगल कामना की। आगमन पर पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत किया गया।





















