• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

मोटोरोला ने रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 लॉन्च किए: कंपनी ने अपने नए सबसे स्लिम, गैपलेस और लगभग क्रीज़लेस फ्लिप फोन के साथ भारतीय स्मार्टफोन इंडस्ट्री की पटकथा नए सिरे से लिखी। इन स्‍मार्टफोन की कीमत महज 59,999 रुपये से शुरू हो रही है

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
July 10, 2023
in Gujarat Patrika, टेक्नोलॉजी, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोटोरोला ने रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 लॉन्च किए: कंपनी ने अपने नए सबसे स्लिम, गैपलेस और लगभग क्रीज़लेस फ्लिप फोन के साथ भारतीय स्मार्टफोन इंडस्ट्री की पटकथा नए सिरे से लिखी। इन स्‍मार्टफोन की कीमत महज 59,999 रुपये से शुरू हो रही है
ADVERTISEMENT

भारत के बेहतरीन 5जी स्मार्टफोन ब्रैंड और फ्लिप फोन के निर्माण में सबसे आगे रहने वाली कंपनी, मोटरोला ने भारतीय स्मार्टफोन के बाजार में एक बार फिर तहलका मचा दिया है। कंपनी ने फ्लैगशिप रेज़र स्मार्टफोन सीरीज में मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 लॉन्च किए हैं। इस घोषणा के साथ ही बाजार में आधुनिक तकनीक और यूजर के खास स्टाइल को दुनिया के सामने पेश करने वाले प्रतिष्ठित रेज़र सीरीज के फोन वापसी हुई है। इस नई फैमिली का हरेक फोन उन आधुनिक उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जो सबसे अलग दिखना चाहते हैं और अपने लिए मॉडर्न फ्लिपफोन का बेस्ट वर्जन चाहते हैं। मोटोरोला ने बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री कृति सेनन को शहर में आज हुए लॉन्च इवेंट में अपना नया ब्रैंड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की।

इस पैक में सबसे पहले नंबर पर रेज़र 40 अल्ट्रा फोन है, जो फोन को फोल्ड कर बंद किए जाने पर इंडस्ट्री का सबसे पतला फोल्ड किए जाने योग्य स्मार्टफोन बन जाता है। इसमें ताकतवर स्नैपड्रैगन® 8+जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म, प्रभावी बैटरी और किसी भी फ्लिप फोन में सबसे बड़ा बाहरी डिस्प्ले है। यह हैरतअंगेज बाहरी डिस्प्ले 3.6 इंच की पोलेड स्क्रीन के साथ आता है। यह फोन बंद रहने के बाद भी कई ऐप्स और फंक्शन को सपोर्ट करने में सक्षम है। यूजर इस फोन पर एक नजर डालने के साथ ही ज्यादा देख सकते हैं और अपनी दिलचस्पी के कंटेंट तक पहुच हासिल कर सकते हैं। यूजर संदेशों का जवाब दे सकते हैं। सेल्फी ले सकते हैं। निर्देश हासिल कर सकते हैं, गेम्स खेल सकते हैं, स्पॉटिफाई पर म्यूजिक सुन सकते हैं। इस बड़े बाहरी डिस्प्ले पर यूट्यूब पर तरह-तरह के विडियो देख सकते हैं। इसके अलावा 144 हर्ट्ज की अनुकूल रिफ्रेश रेट के साथ यह बड़े डिस्प्ले पर यूजर काफी आसानी से एक ऐप से दूसरी ऐप में जा सकते हैं और वेबसाइट्स को सहजता से स्क्रॉल कर सकते हैं। यह बड़ा डिस्प्ले 1100 निट्स की सबसे तेज चमक के साथ आता है, जिससे सूरज की तेज रोशनी में मोबाइल की स्क्रीन आप आसानी से देख सकते हैं। यह कॉर्निंग® गोरिल्ला® ग्लास विटलेस प्रोटेक्शन के साथ मिलता है, जिससे रोजाना जमकर इस्तेमाल करने के लिए स्थायित्व सुनिश्चित होता है। इसके अलावा इस बाहरी डिस्प्ले में अपनी क्लास में सबसे उच्च रेजोल्यूशन है। 10 बिट और 100 फीसदी डीसीआई पी-3 के साथ इसमें जिंदगी की हकीकत को दर्शाने के लिए असंख्य रंग है, जिससे मोबाइल पर कोई भी कंटेंट देखने में काफी बेहतरीन अनुभव मिलता है। इस बड़े डिस्प्ले को उपभोक्ता कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे कंटेंट क्रिएशन के साथ मेकअप के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सेल्फी लेने से पहले यूजर जल्दी से अपने चेहरे पर नजर डाल सकते हैं।

केवल इतना ही नहीं, मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन को जब फ्लिप कर खोला जाता है तो उसमें बिना किसी शिकन के अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले मिलता है। इसमें चमकदार 6.9 इंच की पोलेड स्क्रीन है, जिसकी स्क्रीन रिफ्रेशिंग रेट सबसे ज्यादा है। इसमें 1400 निट्स की सबसे तेज चमक मिलती है, जिससे फोन के खुलने पर यूजर को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का बेहतर अनुभव होता है। मोटोरोला रेज़र 40 में 144 हर्ट्ज की सबसे टॉप रिफ्रेश रेट के साथ इसी तरह के डिस्प्ले का संयोजन किया गया है, जिससे यह अल्ट्रा स्मूथ बन जाता है।

अगर डिजाइन की बात की जाए, तो मोटोरोला ने आधुनिक, अनंत और लचीले डिजाइन में पुराने दौर की याद दिलाता प्रतिष्ठित स्मार्टफोन ऑफर किया है। रेज़र 40 अल्ट्रा पूरी तरह से आधे हिस्से में फोल्ड होता है। फोल्ड होने के बाद इसके ऊपरी और निचले किनारों का तालमेल काफी परफेक्ट है, जिससे यह सहज, गैपलेस, बेहद स्लिम और चमकदार लुक देता है। कई दूसरे फ्लिप फोन की तरह रेज़र 40 अल्ट्रा अपने फिर से डिजाइन किए गए टियरड्रॉप हिंज के कारण कोई शिकन नहीं छोड़ता। यह इंडस्ट्री की पहली डुअल एक्सेस ट्रैकिंग के साथ आता है, जिससे फोन का साइज कम हो जाता है। इससे यह दोनों रेज़र फोन फ्लिप कर बंद किए जाने के बाद दुनिया के सबसे स्लिम फ्लिप करने वाले फोन बन जाते हैं। रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 का बेहतरीन डिजाइन मेटल फ्रेम के साथ पिछले हिस्से में प्रीमियम वीगन वेदर के साथ मिलता है, जिससे यह फोन पकड़ने में आसान और छूने में कोमल बन जाता है।

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के अनुभव की परिभाषा को नए सिरे से लिखते हुए रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 फ्लेक्स व्यू टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिससे यूजर को बातचीत करने, तस्वीर लेने और विडियो बनाने के नए-नए तरीके ऑफर किए जाते है। इसके साथ यह डिवाइस अपनी विशेषताओं की बदौलत यूजर को विडियो बनाते समय जेस्चर कैप्चर और ऑटो स्माइल कैप्चर से बेहतरीन शॉट लेने और फोटो खींचते समय परफेक्ट पोज लेने में सक्षम बनाता है। यह डिवाइस आधुनिक स्मार्टफोन के फीचर्स से युक्त है। यह डिवाइस ट्रेंड सेट करने के शौकीन ऐसे लोगों के लिए आदर्श है, जो भीड़ से अलग रहना चाहते है। इसके साथ ही यह उन लोगों के लिए भी बेहतरीन है, जो ज्यादा डिजिटल होना पसंद नहीं करते। वह इससे डिसकनेक्ट होकर डिवाइस पर वापस अपना कंट्रोल चाहते हैं।

कैमरे के लिहाज से मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा 12 एमपी के ताकतवर मेन कैमरा सेंसर के साथ आता है, जो कम से कम रोशनी में भी फोटो खींचते समय इंस्टेंट डुअल पिक्सल पीडीएएफ का प्रयोग कर सबसे तेज और सटीक परफॉर्मेंस देता है। इस फोन में ओआईएस के साथ चौड़े एफ/1.5 अपर्चर लेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जिससे तस्वीर लेते समय हिलने-डुलने की संभावना नहीं रहती। यह खबसूरत बैकग्राउंड में फोटो प्रदान करता है। यह फोन उन कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए परफेफ्ट है, जो हरदम सफर पर रहते हैं और बेदाग फोटो खींचना और शेयर करना चाहते हैं। रेज़र 40 अल्ट्रा में भी विडियो के लिए नाइट विजन है, जिससे रात में कम रोशनी में विडियो बनाते बनाते समय भी काफी स्पष्ट, बेहतरीन और चमकदार रंगों में नजर आता है। इस कैमरा में 13 एमपी अल्ट्रा वाइड + मैक्रो विजन लेंस है, जो यूजर को वाइड एंगल के शॉट लेने की इजाजत देता है। यह किसी स्टैंडर्ड लेंस की तुलनामें फ्रम में तीन गुना ज्यादा फिट होते हैं। यूजर रेज़र 40 अल्ट्रा फोन को फ्लिप ओपन कर सकते हैं और 32 एमपी फ्रंट कैमरा से सेल्फी से सकते हैं या विडियो कॉल कर सकते हैं। वह हैंड्स फ्री रखते हुए फोन फोल्ड करने के बाद सेल्फी के लिए आदर्श व्यू दे सकते हैं। यूजर इस फोन के हाई क्वॉलिटी कैमरा और विशाल डिस्प्ले को शीशे की तरह इस्‍तेमाल कर जल्दी से अपना मेकअप कर सकते हैं और लाइव जाने की तैयारी कर सकते हैं। मोटोरोला रेज़र 40 फोन सबसे हाई सेंसर होने का दावा करता है, जो इससे पहले मोटोरोला के किसी फोल्ड किए जाने योग्य स्मार्टफोन में उपलब्ध नहीं था। इस डिवाइस में ओआईएस के साथ 64 एमपी का मेन कैमरा है। इसमें सांस को थामने वाला फोटो खींचने और बेहतरीन विडियो कॉल के लिए सामने के हिस्से में 32 एमपी का फ्रंट कैमरा और पिछले हिस्से में 13 एमपी अल्ट्रावाइड + मैक्रो विजन लेंस दिए गए हैं।

इन फीचर्स में सबसे ऊपर और सब शक्तिशाली स्‍नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर फीचर है, जो आधुनिक एआई और तेज रिफ्रेश रेट्स और 5जी कनेक्शन के साथ आता है। मोटरोला रेज़र40 एमएन फ्लेटफॉर्म पर निर्मित और स्नैपड्रैगन जेन 1 की पावर से लैस है। मल्टीमीडिया के क्षेत्र में रेज़र40 अल्ट्रा में केवल जबर्दस्त डिस्प्ले ही नहीं है, बल्कि यूजर को शानदार आवाज का अनुभव कराने के लिए इसे डॉल्बी एटमॉस से लैस किया जाता है। इससे यूजर न सिर्फ किसी सीन की असाधारण बारीकियों का लुत्फ सकते हैं, बल्कि वह स्पष्टता और गहराई के साथ शानदार आवाज भी सुन सकते हैं। मोटो के स्पैटियल साउंड के साथ मिलाने पर आवाज और भी बेहतरीन हो जाती है और यूजर को गाना सुनते समय या अपनी मनपसंद फिल्में देखते समय जबर्दस्त अनुभव कराती है। जहां तक बैटरी की बात है तो रेज़र40 अल्ट्रा बॉक्स में सबसे तेज 33 वॉट के टर्बो चार्जर के साथ आता है। इससे वायरलेस चार्जिंग की जा सकती है। इसकी ज्यादा समय तक चलने वाली बैटरी 3800 एमएच की है, जो पिछली जेनरेशन के रेज़र फोन से ज्यादा उच्च क्षमता की है जबकि मोटोरोला रेज़र40 विशाल क्षमता वाली 4200 एमएएच की बैटरी से लैस है।

मोटोरोला एशिया पैसिफिक के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर श्री प्रशांत मणि ने लॉन्‍च के अवसर पर कहा, “मोटोरोला टेक्‍नोलॉजी और नवीनतम आविष्कारों में सबसे आगे रहा है। हम प्रतिष्ठित रेज़र की विरासत के दो नए फोन लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। हमने अपने हर नए प्रॉडक्ट की पेशकश के साथ बाजार में हलचल मचाने की परंपरा को कायम रखा है और सर्वश्रेष्ठता के मानदंड को ऊपर उठाया है। ये आधुनिक डिवाइसेज हमारी प्रॉडक्ट के निर्माण में अपनी सीमाएं लांघने और यूजर को असाधारण डिजाइन और बेजोड़ क्रियाशीलता के साथ बेमिसाल अनुभव देने की दिशा में हमारे अथक प्रयास का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 फोल्डएबल स्मार्टफोन्स के भविष्य को नया आकार देंगे और हमारे मूल्यवान उपभोक्ताओं की आशा से बढ़कर उन्हें कहीं बेहतर प्रदर्शन देंगे।”

मोटोरोला ने आकर्षक और बेहतरीन रंगों में नए रेज़र40 अल्ट्रा को पेश किया है, जिसमें पैंटोन® कलर ऑफ द ईयर 2023, प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन में वीवा मैजेंटा कलर शामिल है। मोटोरोला के डिवाइसेज के लिए यह रंग काफी विशेष है। मैटे फिनिश ग्लास बॉडी के साथ चमकदार काले रंग में भी उपलब्ध है। मोटरोला रेज़40 को प्रीमियम वेजन लेदर फिनिश के साथ तीन ट्रेंडी रंगों में लॉन्च किया गया है। इसमें सेज ग्रीन, कंटेम्‍परेरी ग्रीन टोन, वनीला क्रीम, ट्रू ऑफ वाइट क्लासिक और समर लिलाक कलर शामिल है, यह रहस्यमयी बैंगनी रंग है।

दोनों डिवाइसेज एंड्रॉयड 13 पर चलती हैं। यह तीन ओएस अपग्रेड और 4 साल की सुरक्षा के वादे के साथ मिलते हैं। इसमें यूजर की अपनी जरूरतों के अनुसार पर्सनलाइजेशन की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही मोटोरोला की पहचान बन चुके सिंपल जेस्चर्स और यूजर्स के अनुकूल एंटरटेनमेंट सेटिंग भी उपलब्ध है। इसके अलावा रेज़र40 अल्ट्रा और रेज़र40 में कई सिक्युरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें थिंकशील्ड, मोटो सिक्योर और मोटो कीसेफ शामिल है।

उपलब्धता और दाम

मोटोरोला रेज़र40 अल्ट्रा 89,999 रुपये के लॉन्च प्राइस में मिल रहा है, जबकि मोटोरोला रेज़र40 स्मार्टफोन 59,999 रुपये के लॉन्च प्राइस पर उपलब्ध है।

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री अमेज़न, Motorola.in, रिलायंस डिजिटल और दूसरे प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 15 जुलाई 2023 को रात 12 बजे से होगी। दोनों स्मार्टफोन्स अमेज़न स्पेशल्स के प्राइम डे का हिस्सा रहेंगे, जिसकी शुरुआत 15 जुलाई 2023 से हो रही है।

मोटोरोला रेज़र40 अल्ट्रा प्रीबुकिंग पर भी उपलब्ध होगा। इसकी प्री बुकिंग 3 जुलाई को शाम 6 बजे से Amazon.in पर शुरू होगी।

प्रॉडक्ट के बारे में और अधिक जानने के लिए कृपया https://www.motorola.in/smartphones-motorola-razr-2023-all पर जाएं।

नीचे दिए गए लिंक पर प्रॉडक्ट का विस्तृत विवरण हासिल किया जा सकता है:

मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा- https://www.amazon.in/b?node=84732875031

मोटोरोला रेज़र 40- https://www.amazon.in/b?node=84732875031

अफोर्डेबिलिटी ऑफर्स :

उपभोक्ता इस डिवाइस को खरीदने के लिए इन दो ऑफर्स में से किसी एक ऑफर को चुन सकते हैं।

मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा के लिए :

उपभोक्ता आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 7000 रुपये का इंस्‍टैंट कैशबैक या छूट पा सकते हैं। वे क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर ईएमआई पर बैंक को भुगतान कर सकते हैं। इससे यह प्रॉडक्ट के लिए उन्हें 82,999 रुपये देने होंगे।

उपभोक्ता पेमेंट के लिए एचडीएफसी बैंक^ से 12 महीनों की नो कॉस्ट ईएमआई करा सकते हैं। दूसरे प्रमुख बैंकों से नौ महीने की ईएमआई कराई जा सकती है। ईएमआई की शुरुआत केवल 7,500 रुपये महीने से होगी। इन ऑफर का लाभ उठाकर वह फोन के मालिक बन सकेंगे।

मोटोरोला रेज़र 40 के लिए :

उपभोक्ता आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्‍टैंट कैशबैक या छूट हासिल कर सकते हैं। वे क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर ईएमआई पर बैंक को भुगतान कर सकते हैं। इससे उन्हें प्रॉडक्ट के लिए प्रभावी रूप से 54,999 रुपये खर्च करने होंगे

वैकल्पिक रूप से उपभोक्ता अपने पुराने डिवाइस को बदलने पर 3000 रुपये के एक्सचेंज बंपअप ऑफर का लाभ उठा सकते हैं

उपभोक्ता पेमेंट के लिए एचडीएफसी बैंक^ से 12 महीनों की नो कॉस्ट ईएमआई करा सकते हैं। दूसरे प्रमुख बैंकों से नौ महीने की ईएमआई कराई जा सकती है। एक महीने में 5000 रुपये से शुरू होने वाली ईएमआई के ऑफर का लाभ उठाकर वह फोन के मालिक बन सकेंगे।

^ सिर्फ अमेज़न पर

ऑपरेटर ऑफर्स:

रिलायंस जियो ऑफर : मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 दोनों पर 15,000 रुपये तक के लाभ

36 महीनों तक 3564 रुपये मूल्य के 99 रुपये के वाउचर

36 महीनों के लिए अतिरिक्त 10 जीबी 5 जी डाटाहरमहीने @10 रुपये / जीबी

ट्रैवल, शॉपिग एंड लाइफस्टाइल ऑफर्स @ आजियो, यात्रा, ईटी प्राइम और जूमइन जैसे ऐप्स पर @ 8200 रुपये में

इस ऑफर के बार में और अधिक जानने के लिए: <शुक्रवार को लिंक शेयर करेंगे।>

Related

Tags: Mobile PhonesMotorola launchesrazr 40razr 40 ultraTechnology
ADVERTISEMENT
Previous Post

कलर्स के लोकप्रिय शो ‘प्यार के सात वचन धर्मपत्नी’ और ‘जुनूनियत’ को नया टाइम स्लॉट मिला!

Next Post

मारुति नेक्सा के सहयोग से आयोजित लुलु फंटुरा लिटिल स्टार का बहुप्रतीक्षित समापन समारोह

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
मारुति नेक्सा के सहयोग से आयोजित लुलु फंटुरा लिटिल स्टार का बहुप्रतीक्षित समापन समारोह

मारुति नेक्सा के सहयोग से आयोजित लुलु फंटुरा लिटिल स्टार का बहुप्रतीक्षित समापन समारोह

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.