कलर्स का ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ लगातार बहादुरी के हैरतअंगेज़ कारनामे पेश कर रहा है, जिससे दर्शक हैरान रह जा रहे हैं। एक्शन के महागुरु रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में, भारत का पसंदीदा स्टंट-आधारित रियलिटी शो इन डेयरडेविल्स की उल्लेखनीय क्षमता और साहस को दर्शाता है। कई आश्चर्यजनक ट्विस्ट और डराने वाली चुनौतियों के साथ, यह 13वां सीज़न डर और प्रतियोगियों के बीच शानदार टकराव प्रदर्शित करता है। भले ही हर प्रतिभागी ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन दिया हो, लेकिन डेज़ी शाह को टीम्स वीक के दौरान शो में दोबारा एन्ट्री लेने के बाद दूसरी बार एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा।
डेज़ी का सफर शो के पहले एपिसोड में हेलीकॉप्टर से किए गए एक रोमांचक स्टंट के साथ शुरू हुआ था और उन्होंने अपने साहस से बाकी कार्यकाल के लिए शानदार माहौल तैयार किया था। उन्होंने पहले हफ्ते में अर्जित और ऐश्वर्या से बेहतर प्रदर्शन करते हुए शो में अपनी पोजिशन का बचाव किया था और एलिमिनेशन के खतरे पर जीत हासिल की थी। वह एक झुकी हुई क्रेन पर चढ़ी थी और उस पर जगह-जगह पर लगे हुए झंडों को इकट्ठा किया था, जिसमें उनके संतुलन और ऊंचाई के डर को चुनौती दी गई थी। उसने रेप्टाइल्स, सांपों और अन्य डरावने प्राणियों के डर पर जीत हासिल करके उल्लेखनीय साहस का प्रदर्शन किया। उन्होंने बार-बार यह साबित किया कि शो में उनके इस सफर और जीत के पीछे उनकी किस्मत कभी नहीं थी, बल्कि अपने डर से बड़ा होने का उनका दृढ़ संकल्प था। अपने पहले एलिमिनेशन के बाद, उन्होंने टीम्स वीक में शो में फिर से प्रवेश किया और अपनी दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अर्जित तनेजा ने एलिमिनेशन के लिए उन्हें नामांकित किया। जल्दी बाहर होने के बावजूद, शो में उनका समय प्रेरणादायक था और उन्हें प्रतियोगियों शिव ठाकरे और अंजुम फकीह के रूप में अच्छे दोस्त भी मिले।
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को अलविदा कहते हुए, डेज़ी शाह कहती हैं, “खतरों के खिलाड़ी 13 से मिले अविश्वसनीय अनुभव के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं, जिसकी मदद से मैं खुद को और भी बेहतर तरीके से जान सकी। इस शो ने मुझे सिखाया कि मैं कैसे अपने डर का और उस पर अपनी प्रतिक्रिया का आकलन कर सकूं। इस पूरे एडवेंचर के दौरान, मैंने अपने स्वभाव के बारे में बहुमूल्य बातें सीखीं हैं और सीखा है कि अपनी मानसिक शांति को कैसे बरकरार रखा जाए। मैं उन सभी दर्शकों और मेरे साथी प्रतिभागियों को हार्दिक धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया, और जब मैंने अपनी सीमाओं को तोड़ा तो मुझे प्रोत्साहित किया। मैं विशेष रूप से रोहित सर की आभारी हूं; हमारे प्रति उनके अटूट विश्वास ने हमारी उन पूरी तरह से नई क्षमताओं को उजागर किया, जिनके बारे में हमें पहले कभी पता भी नहीं था।”

विशेष भागीदार के रूप में सेरा सेनेटरीवेयर के साथ, मारुति सुज़ुकी की प्रस्तुति ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में डेयरडेविल प्रतियोगियों की रोमांचक यात्रा देखें, जो प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात 9:00 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होता है!































