• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री ने अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 14, 2023
in Gujarat Patrika, राष्ट्रीय, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री ने अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 में भाग लेने वालों के साथ जुड़ना एक विशेष अहसास है। यह महीना देश में खेलों के लिए शुभ है, क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में पदकों का शतक बनाया है, इसलिए इसे मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि इन आयोजनों के जरिये अमेठी के अनेक खिलाड़ियों ने भी अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से एथलीटों को जो नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है, उसे महसूस किया जा सकता है और अब इस जोश को कायम रखने तथा सर्वोत्तम परिणामों के लिए तैयार करने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले 25 दिनों में आपने जो अनुभव प्राप्त किया है वह आपके खेल करियर के लिए बहुत बड़ी थाती है।” श्री मोदी ने इस अवसर पर हर उस व्यक्ति को बधाई दी, जिन्होंने शिक्षक, कोच, स्कूल या कॉलेज प्रतिनिधि की भूमिका में इस महान अभियान में शामिल होकर इन युवा खिलाड़ियों का समर्थन और प्रोत्साहन किया है। उन्होंने रेखांकित किया कि एक लाख से अधिक खिलाड़ियों का जुटना अपने आप में एक बड़ी बात है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से अमेठी सांसद स्मृति इरानी जी को बधाई दी, जिन्होंने इस आयोजन को इतना सफल बनाया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “किसी भी समाज के विकास के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वहां खेल और खिलाड़ियों को फलने-फूलने का अवसर मिले।” उन्होंने रेखांकित किया कि खेल के माध्यम से युवाओं में व्यक्तित्व का विकास नैसर्गिक तरीके से होता है। वे लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, हारने के बाद फिर से प्रयास करते हैं और टीम में शामिल होकर आगे बढ़ते हैं। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान सरकार के अनेक सांसदों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करके समाज के विकास के लिए एक नई राह तैयार की है और इसके परिणाम आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में अमेठी के युवा खिलाड़ी निश्चित रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेंगे और ऐसी प्रतियोगिताओं से प्राप्त अनुभव उनके बहुत काम आएगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, ”जब खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं तो उनका एक ही लक्ष्य होता है- खुद को और टीम को विजयी बनाना।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज पूरा देश, राष्ट्र को पहले रखकर खिलाड़ियों की तरह सोच रहा है। श्री मोदी ने खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपना सब कुछ दांव पर लगाकर देश के लिए खेलते हैं और इस समय देश एक बड़ा लक्ष्य भी लेकर चल रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में देश के हर जिले के प्रत्येक नागरिक की भूमिका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके लिए हर क्षेत्र को एक भावना, एक लक्ष्य और एक संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने युवाओं के लिए टॉप्स और खेलो इंडिया गेम्स जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि टॉप्स योजना के तहत देश-विदेश में अनेक एथलीटों को प्रशिक्षित किया जा रहा है और उन्हें कोचिंग दी जा रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की सहायता भी दी जा रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि खेलो इंडिया गेम्स के तहत तीन हजार से अधिक खिलाड़ियों को प्रति माह 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जो उन्हें प्रशिक्षण, आहार, कोचिंग, किट, आवश्यक उपकरण और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आज के बदलते भारत में छोटे शहरों की प्रतिभाओं को खुलकर आगे आने का मौका मिल रहा है। उन्होंने भारत को स्टार्टअप हब बनाने में छोटे शहरों के योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि आज की दुनिया में अनेक प्रसिद्ध खेल प्रतिभाएं छोटे शहरों से आती हैं, जिसका श्रेय सरकार के पारदर्शी दृष्टिकोण को जाता है, क्योंकि अब युवाओं को आगे आने और अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। उन्होंने एशियाई खेलों का उदाहरण दिया, जहां पदक जीतने वाले अधिकांश एथलीट छोटे शहरों से थे। प्रधानमंत्री मोदी ने रेखांकित किया कि सरकार द्वारा उनकी प्रतिभा का सम्मान करने और हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का परिणाम आज देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश की अन्नू रानी, पारुल चौधरी और सुधा सिंह के प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “इन एथलीटों ने परिणाम दिया है।” प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सांसद खेल प्रतियोगिता ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सामने लाने और राष्ट्र के लिए उनके कौशल को निखारने का एक बड़ा माध्यम है।

संबोधन का समापन करते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में सभी एथलीटों की मेहनत रंग लाने लगेगी और कई एथलीट देश और तिरंगे का नाम रोशन करेंगे।

Related

Tags: Amethi MPClosing CeremonyPrime ministerSports Competition 2023
ADVERTISEMENT
Previous Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संतुलित नीति निर्माण के लिए आदर्श परिस्थिति सृजित करेगा: प्रधानमंत्री

Next Post

प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.