• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

भारत में फोर्जिंग उद्योग के लिए आयोजित सबसे बड़े सम्मेलन एवं प्रदर्शनी- फोर्जटेक 2023 को भारतीय फोर्जिंग उद्योग जगत का शानदार प्रतिसाद मिला

भारत में फोर्जिंग उद्योग के लिए आयोजित सबसे बड़े सम्मेलन एवं प्रदर्शनी- फोर्जटेक 2023 को भारतीय फोर्जिंग उद्योग जगत का शानदार प्रतिसाद मिला

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 30, 2023
in Gujarat Patrika, Mix, अर्थतंत्र, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत में फोर्जिंग उद्योग के लिए आयोजित सबसे बड़े सम्मेलन एवं प्रदर्शनी- फोर्जटेक 2023 को भारतीय फोर्जिंग उद्योग जगत का शानदार प्रतिसाद मिला
ADVERTISEMENT

असोसिएशन ऑफ इंडियन फोर्जिंग इंडस्ट्री (AIFI) की ओर से भारत में फोर्जिंग उद्योग के लिए आयोजित सबसे बड़े सम्मेलन एवं प्रदर्शनी, फोर्जटेक इंडिया 2023 को भारतीय फोर्जिंग उद्योग जगत का शानदार प्रतिसाद मिला है। महाराष्ट्र के पुणे में स्थित ‘द वेस्टिन’ में 3 से 5 नवंबर, 2023 के दौरान इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका इस उद्योग से जुड़े लोगों को बेसब्री से इंतजार था। श्री विकास बजाज – AIFI के अध्यक्ष; श्री यश जे. मुनोत – AIFI के उपाध्यक्ष तथा फोर्जटेक इंडिया 2023 के संयोजक; और श्री अशीत पसरीचा – फोर्जटेक इंडिया 2023 के सह-संयोजक की अगवाई में फोर्जटेक इंडिया के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा।

फोर्जटेक इंडिया 2023, सही मायने में फोर्जिंग उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों का बेहद महत्वपूर्ण सम्मेलन होने वाला है, जो फोर्जिंग व्यापार एवं उद्योग से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में अत्यंत उपयोगी जानकारी प्रदान करेगा। इंडक्टोटर्म इस आयोजन का टाइटल स्पॉन्सर है, जबकि इस कार्यक्रम के दूसरे सम्मानित प्रायोजकों में जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, अरजस स्टील प्रा. लि., इलेक्ट्रोथर्म इंडिया लिमिटेड, स्विस स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेएनएच प्रेस कंपनी लिमिटेड, टेक आर्ट कंपनी लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियाँ शामिल हैं। भारत फोर्ज के प्रबंध निदेशक, श्री बाबा कल्याणी इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहेंगे। श्री विद्याशंकर कृष्णन, श्री एस. मुरलीशंकर, श्री देवेन दोशी, श्री रणबीर सिंह, श्री अभय राज कपूर, श्री अनिल जावळेकर जैसे उद्योग जगत के प्रसिद्ध नेतृत्वकर्ताओं के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य लोग फोर्जटेक 2023 में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

इस वर्ष के संस्करण में दुनिया भर से 600 से ज्यादा प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। इस कार्यक्रम में दुनिया के जाने-माने विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी शोध-पत्रों पर प्रस्तुतियाँ पेश की जाएंगी, साथ ही इस प्रदर्शनी में उद्योग के विकास तथा आपूर्तिकर्ताओं की क्षमता, उपकरण मशीनरी और टूलींग इनोवेशन को भी दिखाया जाएगा। सम्मेलन में उपस्थित लोगों को उभरती हुई टेक्नोलॉजी के बारे में जानने, अपनी तरह के दूसरे लोगों के साथ जुड़ने तथा दुनिया भर में फोर्जिंग और संबंधित उद्योगों के विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। इस सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के दौरान, AIFI की ओर से फोर्ज मास्टर अवार्ड भी दिए जाएंगे।

इस मौके पर फोर्जटेक इंडिया 2023 के संयोजक तथा AIFI के उपाध्यक्ष, श्री यश मुनोत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “पुणे में फोर्जटेक इंडिया के तीसरे संस्करण की घोषणा करते हुए हम बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं। यह सम्मेलन एवं प्रदर्शनी भारत के फोर्जिंग उद्योग और इसके महत्वपूर्ण हितधारकों के बीच संबंधों को मजबूत करने का बेमिसाल अवसर है। उद्योग के विकास और भविष्य के ट्रेंड पर विशेष ध्यान देते हुए, फोर्जटेक का यह संस्करण इस उद्योग से जुड़ी सभी कंपनियों के लिए एक सहयोगी मंच की भूमिका निभाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने प्रतिभागियों और प्रदर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखी है, जो खास तौर पर महामारी के बाद के माहौल में फोर्जटेक 2023 के लिए उद्योग के उत्साह को दर्शाता है। हमें पूरी उम्मीद है कि, पिछले संस्करणों की तुलना में इस साल के आयोजन में लोगों की उपस्थिति में बढ़ोतरी होगी।”

इस आयोजन के माध्यम से बड़े पैमाने पर बदलाव लाने की संभावनाओं को उजागर करते हुए, AIFI के अध्यक्ष श्री विकास बजाज ने कहा, “फोर्जटेक इंडिया 2023 में पूरे भारतीय फोर्जिंग उद्योग के लिए असीमित संभावनाएं मौजूद हैं। यह इनोवेशन को प्रोत्साहन देने, टेक्नोलॉजी में प्रगति को आगे बढ़ाने और उद्योग जगत के मानकों को बेहतर बनाने का संकल्प लेता है। इसमें हमने आपसी सहयोग, जानकारी के आदान-प्रदान और सस्टेनेबल तरीकों को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया है। हम फोर्जटेक इंडिया 2023 के बाद भारतीय फोर्जिंग के क्षेत्र में बदलाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उद्योग जगत के आपसी सहयोग में मजबूती, टेक्नोलॉजी पर आधारित कार्य-क्षमता और गुणवत्ता के भरोसे पर कायम रहने जैसी बातों को ध्यान में रखा गया है। यह आयोजन नई साझेदारियाँ बनाने और देश में फोर्जिंग उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले प्रवेश-द्वार की भूमिका निभाएगा।”

जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, “भारत की एक प्रमुख स्टील कंपनी होने के नाते, हम फोर्जटेक इंडिया 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि यह आयोजन सही मायने में बदलाव लाने वाला साबित होगा, जो टेक्नोलॉजी तथा इस इंडस्ट्री के ट्रेंड के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करेगा। भारतीय फोर्जिंग उद्योग की बात की जाए, तो फोर्जटेक इंडिया 2023 में अपार संभावनाएं हैं जो जानकारी के आदान-प्रदान के अलावा विकास के अवसरों को सुविधाजनक बनाने के लिए एक मंच को बढ़ावा दे रहा है। हम अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को एकजुट करने के लिए, टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने वाली कंपनियों तथा इस इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के साथ संभावित सहयोग को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं। फोर्जटेक इंडिया 2023, फोर्जिंग क्षेत्र में इनोवेशन और प्रगति को बढ़ावा देने वाले मंच की भूमिका निभाने के लिए तैयार है, और हम उन्नति और उत्कृष्टता की दिशा में जारी इस सफर में सक्रिय भागीदार बनने के वादे पर पूरी तरह अटल हैं।”

अरजस स्टील के एम.डी.,श्री श्रीधर कृष्णमूर्ति ने कहा, “भारत में मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र को आगे बढ़ाने और मजबूत करने में भारतीय फोर्जिंग उद्योग की भूमिका बेहद अहम है। इस उद्योग में छोटे से लेकर बड़े स्तर तक के उद्यमों का संचालन करने वाली 400 से अधिक फोर्जिंग इकाइयों में 3 लाख से ज्यादा कुशल और अर्ध-कुशल कर्मचारी काम करते हैं, और इस तरह यह उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था के आर्थिक मूल्य को बढ़ा देता है। इसके अलावा, मोटर-वाहन, मशीनरी, ऊर्जा, परिवहन और विभिन्न इंजीनियरिंग डोमेन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दुनिया भर के बाजारों के लिए स्थानीय तौर पर मशीनों के कल-पुर्जों का निर्माण करने तथा सप्लाई चेन को मजबूत बनाने में भी फोर्जिंग क्षेत्र एक महत्वपूर्ण घटक की तरह काम करता है। गौरतलब है कि मोटर वाहन क्षेत्र बड़े पैमाने पर बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिसमें कार्बन फुटप्रिंट को कम करने, सामग्रियों के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने और हरित ऊर्जा को अपनाने पर बल दिया जा रहा है। फोर्जिंग सेक्टर भी इस तरह के ट्रेंड के साथ तालमेल बिठाते हुए खुद को नया रूप दे रहा है, ऑटोमेशन को अपना रहा है और फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता को कम कर रहा है।”

फिलहाल असोसिएशन ऑफ इंडियन फोर्जिंग इंडस्ट्री (AIFI) के सदस्यों की संख्या 200 से ज्यादा है, तथा भारतीय फोर्जिंग उद्योग के कुल उत्पादन में इनका योगदान 80% से अधिक है। AIFI की भूमिका भारतीय फोर्जिंग उद्योग को बढ़ावा देना और विकसित करना है, ताकि अपने सदस्यों के लिए कारोबारी माहौल को बेहतर बनाकर देश-विदेश के ग्राहकों तथा अंतिम उपयोगकर्ताओं की मांगों और उम्मीदों को पूरा किया जा सके, साथ ही सभी संबंधित पक्षों के आपसी सहयोग और समझ तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी को लगातार अपडेट करते हुए उनकी प्रतिस्पर्धा की क्षमता बढ़ाने में योगदान दिया जा सके। इसके अलावा, फोर्जिंग उद्योग से संबंधित समस्याओं और ट्रेंड को समझने के लिए, AIFI की ओर से देश भर में क्षेत्रीय बैठकों का आयोजन किया जाता है।

उपस्थिति और प्रदर्शनी के लिए सीटें और स्थान सीमित संख्या में उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने एवं रजिस्ट्रेशन करने के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएँ।

फोर्जटेक 2023: https://forgetechindia.in/

रजिस्ट्रेशन – https://forgetechindia.in/reg/

प्रदर्शनी – https://forgetechindia.in/exhibition/

संक्षिप्त जानकारी – https://forgetechindia.in

/paperguide/

Related

Tags: ConferenceExhibitionForgeTechForging IndustryIndia's Premier
ADVERTISEMENT
Previous Post

विशाल आदित्य सिंह को ‘चांद जलने लगा’ के सेट पर एक नया दोस्त मिला है और वह एक घोड़ा है!

Next Post

प्रधानमंत्री ने गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री ने गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.