• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खेल, 2023 में पारंपरिक खेल शामिल करने की सराहना की

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
November 10, 2023
in Gujarat Patrika, खेल जगत, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खेल, 2023 में पारंपरिक खेल शामिल करने की सराहना की
ADVERTISEMENT

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज राष्ट्रीय खेलों के वर्तमान संस्करण में खेलों की संख्या में बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप जोर देकर कहा कि पारंपरिक खेलों की शुरूआत से भारतीय संस्कृति का पुनरुत्थान हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, वह कल्पना करते हैं कि इन पारंपरिक खेलों को ओलंपिक मंच पर अच्छी पहचान मिलेगी।

राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण के समापन समारोह को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि खेलों के प्रति माता-पिता के दृष्टिकोण में बुनियादी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, “वो दिन गए जब खेलों में बच्चों की विस्तृत भागीदारी को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे। उन्होंने कहा, खेल मानव प्रतिभा की अभिव्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग बन गए हैं”।

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय नेतृत्व की भूमिका को भी स्वीकार किया, जिसने हमारे एथलीटों का मार्गदर्शन करने और 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ पहल की भी सराहना की, जिसके कारण गांवों में स्टेडियम खोले गए हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा, “अगर भारत फिट होगा तो वह आगे बढ़ सकता है”।

खिलाड़ियों की यात्रा में प्रशिक्षकों की निर्णायक भूमिका पर जोर देते हुए और उन्हें “द्रोणाचार्य” की तरह बताते हुए, उपराष्ट्रपति ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे एथलीटों को सर्वोत्तम गुणवत्ता की कोचिंग मिले, सरकार के अति सक्रिय कदमों पर प्रकाश डाला ।

उपराष्ट्रपति ने ‘अमृत काल’ को ‘गौरव काल’ बताते हुए भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर दुनिया के आश्चर्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से उस ऐतिहासिक क्षण का उल्लेख किया जब भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने वाला पहला देश बना। श्री धनखड़ ने भारत की असाधारण आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला, यह देखते हुए कि देश ने 2022 में पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया। उन्होंने आगे आशा व्यक्त की कि भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर- एक भारतीय बाइसन, मोगा का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखने और हमेशा आगे बढ़ने के गुणों का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये गुण “प्रत्येक खिलाड़ी के सीखने” के लिए आवश्यक हैं।

महिला सशक्तीकरण के महत्व को स्वीकार करते हुए, उपराष्ट्रपति ने बड़ी संख्या में पदक जीतने के लिए महिलाओं की प्रशंसा की। उन्होंने हाल ही में संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने की भी सराहना की, जो इसकी संकल्पना के 30 साल बाद हासिल किया गया एक मील का पत्थर है। उपराष्ट्रपति ने उद्योग और निजी क्षेत्र से खिलाड़ियों का सहयोग करने की अपील की और कहा कि खिलाड़ियों का सहयोग करने से “देश उनके साथ बहुत बड़ा न्याय करेगा”। कार्यक्रम के दौरान, उपराष्ट्रपति ने मेधावी खिलाड़ियों को पदक भी प्रदान किए और राष्ट्रीय खेल-2023 के सफल आयोजन के लिए टीम अधिकारियों और गोवा प्रशासन को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री श्री श्रीपाद नाइक, गोवा के राज्यपाल श्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, सांसद और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी.उषा, गोवा के खेल मंत्री श्री गोविंद गौडे और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Related

Tags: National Games.Shri Jagdeep DhankharSportsVice President
ADVERTISEMENT
Previous Post

दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा और अधिकारों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्य आयुक्त,दिव्यांगजन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय दिया गया

Next Post

दिवाली स्पेशल: कलर्स के कलाकारों ने अपनी दिवाली की यादों और जश्न के बारे में बात की

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

February 6, 2025
Next Post
दिवाली स्पेशल: कलर्स के कलाकारों ने अपनी दिवाली की यादों और जश्न के बारे में बात की

दिवाली स्पेशल: कलर्स के कलाकारों ने अपनी दिवाली की यादों और जश्न के बारे में बात की

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.