• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

पशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023” मनाया

पशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनाया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
November 30, 2023
in Gujarat Patrika, राष्ट्रीय, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023” मनाया
ADVERTISEMENT

पशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में “राष्ट्रीय दूध दिवस 2023” मनाया। यह विशेष दिन “भारत में श्वेत क्रांति के जनक” डॉ वर्गीज कुरियन की जयंती के सम्मान में मनाया जाता है, जो कि हमारे देश में डेयरी क्षेत्र की उपलब्धि और महत्व पर प्रकाश डालता है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री परशोत्‍तम रुपाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कृषि, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री, असम सरकार, श्री अतुल बोरा; परिवहन, मत्स्य पालन और उत्पाद शुल्क मंत्री, असम सरकार, श्री परिमल शुक्लाबैद्य; पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री, अरुणाचल प्रदेश, श्री तागे ताकी; असम के सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित हुए।

विजेताओं को सम्मानित करते हुए, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री रुपाला ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत विश्व में दूध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है और वैश्विक बाजारों में अपनी पहचान बना रहा है। मंत्री ने डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए उद्यमशीलता के प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारा समग्र दृष्टिकोण डेयरी क्षेत्र के घरेलू विकास और अंतर्राष्ट्रीय विस्तार दोनों को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के युवाओं की अभिनव भावना को पोषित करने की देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय मंत्री श्री रुपाला ने “बुनियादी पशुपालन सांख्यिकी 2023” जारी की, जो 2022-23 में दूध, अंडा, मांस और ऊन उत्पादन को दर्शाता है और एक कॉफी टेबल बुक- “मिल्की वे ओवर द इयर्स” को जारी किया, जो डेयरी क्षेत्र में 10 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है। केंद्रीय मंत्री श्री रुपाला ने असम राज्य के लिए ए-हेल्प (पशुधन उत्पादन के स्वास्थ्य और विस्तार के लिए मान्यता प्राप्त एजेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया और पहले प्रशिक्षण बैच के बीच किट वितरित किया।

श्री अतुल बोरा ने पूरे राज्य में सेक्स सॉर्टेड सीमेन शुरू करके दूध उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए असम सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि असम सरकार बाजार संपर्क विकसित करने और मूल्य वर्धित दुग्ध उत्पादों को विकसित करने की कोशिश कर रही है।

पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग की सचिव, सुश्री अलका उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि डेयरी क्षेत्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार देश में स्वदेशी मवेशी/ भैंस की नस्लों पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस)/ दूध उत्पादक कंपनी/ डेयरी किसान उत्पादक संगठन के विजेताओं को प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में संविधान दिवस की शपथ और “मन की बात” के 107वें संस्करण की लाइवस्ट्रीमिंग भी की गई।

कार्यक्रम से पहले, पशु चिकित्सा छात्रों और असम पशु चिकित्सा कॉलेज की एनसीसी इकाई, राज्य पशुपालन विभाग, एनडीडीबी और वामुल की सक्रिय भागीदारी के साथ सुबह में एक वॉकथॉन और योग सत्र का भी आयोजन किया गया।

अभिनव स्टार्टअप, उद्यमियों और दुग्ध संघों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी और “सतत दूध उत्पादन के लिए फ़ीड और चारा” पर एक तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में असम और अन्य उत्तर-पूर्व राज्यों के 3,000 से ज्यादा किसानों ने हिस्सा लिया।

Related

Tags: Animal HusbandryDairying celebratedDepartmentGuwahatiNational Milk Day 2023
ADVERTISEMENT
Previous Post

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) और शुभंकर उज्ज्वला को लॉन्च किया

Next Post

काशी देव दीपावली का पर्याय है: प्रधानमंत्री

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

February 6, 2025
Next Post
काशी देव दीपावली का पर्याय है: प्रधानमंत्री

काशी देव दीपावली का पर्याय है: प्रधानमंत्री

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.