• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड में खूंटी के बिरसा महाविद्यालय से पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे, 15 नवंबर का दिन ‘जनजातीय गौरव दिवस’ (ट्राइबल प्राइड डे) के रूप में मनाया जाता है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड में खूंटी के बिरसा महाविद्यालय से पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे, 15 नवंबर का दिन 'जनजातीय गौरव दिवस' (ट्राइबल प्राइड डे) के रूप में मनाया जाता है

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
November 15, 2023
in Gujarat Patrika, कृषि समाचार, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड में खूंटी के बिरसा महाविद्यालय से पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे, 15 नवंबर का दिन ‘जनजातीय गौरव दिवस’ (ट्राइबल प्राइड डे) के रूप में मनाया जाता है
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर, 2023 को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने और पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करने के अवसर पर झारखंड में खूंटी के बिरसा महाविद्यालय में उपस्थित रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय गौरव, वीरता और आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को प्रोत्साहन देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता प्रदान करने के लिए मनाया जाता है। यह कार्यक्रम देश भर के कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) के संस्थानों, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, पीएम किसान समृद्धि केंद्रों, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) द्वारा सीधा प्रसारित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15.11.2023 को एक बटन क्लिक करके 15वीं किस्त के रूप में 8.0 करोड़ से अधिक किसानों को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जाएगी। योजना की शुरुआत के बाद से लाभार्थी किसानों को हस्तांतरित की गई कुल राशि 2.80 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से अधिक होने की आशा है। यह वित्तीय सहायता किसानों को उनकी कृषि और अन्य आकस्मिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करेगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजनाओं में से एक है। भारत सरकार की यह प्रमुख योजना, समावेशी और उत्पादक कृषि क्षेत्र के लिए नीतिगत कार्रवाई शुरू करने की भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करती है। यह अधिक आय सीमा के कुछ निषेध मानदंडों के अंतर्गत सभी भूमि-धारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। हर चार महीने में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000/- रुपये का वित्तीय लाभ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) मोड के माध्यम से देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। देश भर में अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि का लाभ प्रदान किया गया है।

15वीं किस्त जारी करने के लिए, ई-केवाईसी (ई-अपने ग्राहक को जानो) और सक्रिय बैंक खातों के साथ आधार को जोड़ना यह सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है कि लाभ वास्तविक लाभार्थियों को सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में बिचौलियों की भागीदारी के बिना जारी किया जाए। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ईकेवाईसी पूरा करने की सुविधा प्रदान करने के लिए, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने चेहरे के प्रमाणीकरण-आधारित ई-केवाईसी की सुविधा के साथ एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया है। इस एप्लिकेशन का उपयोग किसान अपना ईकेवाईसी पूरा करने के लिए कर सकते हैं और अपना ईकेवाईसी पूरा कर सकते हैं। एक किसान इस मोबाइल एप्लिकेशन से अपने पड़ोस के 100 अन्य किसानों को घर बैठे ई-केवाईसी पूरा करने में सहायता कर सकता है। यह ऐसा पहला मोबाइल एप्लिकेशन है जो भारत सरकार की किसी भी लाभ अंतरण योजना में चेहरे की प्रमाणीकरण सुविधा का उपयोग करता है। इस मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करना बहुत आसान है और यह गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए आसानी से उपलब्ध है।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने एक पीएम-किसान आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट (किसान ई-मित्र) भी शुरू किया है, जो किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित उनकी शिकायतों का वन-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा। भाषिणी के साथ एकीकृत, यह चैटबॉट आवाज और पाठ सहायता के माध्यम से हिंदी, तमिल, ओडिया, बंगाली जैसी स्थानीय भाषाओं और अंग्रेजी में सहायता प्रदान करता है। इन प्रौद्योगिकी समाधानों का उद्देश्य लाभार्थियों द्वारा उठाए गए सामान्य प्रश्नों और शिकायतों का तुरंत और प्रभावी ढंग से समाधान करना है। चैटबॉट किसानों को उनके सभी योजना-संबंधित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने में सक्षम बना रहा है, उन्हें सटीक और समय पर जानकारी प्रदान कर रहा है।

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करना कृषि को प्रोत्साहन देने, किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र के सतत विकास को सुनिश्चित करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण तथा भारत में टिकाऊ कृषि पद्धतियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कृषि उत्पादकता में सुधार, किसानों की आय बढ़ाने और देश के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और पहल कर रहा है।

Related

Tags: Birsa CollegefarmersJharkhandKhuntiKisan YojanaPrime ministerTribal Pride Day
ADVERTISEMENT
Previous Post

शुभ गोवर्धन पूजा!

Next Post

प्रधानमंत्री ने गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री ने गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.