कलर्स के ‘चांद जलने लगा’ को टेलीविज़न पर साल की सबसे भावुक प्रेम कहानी कहा जा रहा है और दर्शक यह जानने की प्रतीक्षा में हैं कि तारा (कनिका मान द्वारा अभिनीत) और देव (विशाल आदित्य सिंह द्वारा अभिनीत) के जीवन में आगे क्या होने वाला है। शीज़ान खान (डॉ. अर्जुन की भूमिका में) के आने से इस फेयरीटेल रोमांस में नए मोड़ आ गए हैं। वह तारा के बचपन के दोस्त के रूप में कहानी से जुड़े हैं और उनकी एन्ट्री तारा और देव के जीवन में जटिलता को और भी बढ़ाती है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध, शीज़ान अम्बरगांव में शो की शूटिंग को लेकर रोमांचित हैं और इसे वर्क वेकेशन मानते हैं।
उन्होंने बताया कि पहली बार तटीय क्षेत्र आकर उन्हें हैरानी हुई क्योंकि वह इसकी सुरम्य सुंदरता में डूब गए थे, जो शहर के जीवन की हलचल से दूर थी। शांत बीच इस शो के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों के लिए मनमोहक पृष्ठभूमि के रूप में काम करता है, जो दर्शकों के समक्ष एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। शीज़ान को इस शहर की जो चीज सबसे अधिक पसंद है, वह है इसके धूप को चूमते किनारे और अरब सागर का मनोरम दृश्य।
डॉ. अर्जुन की भूमिका निभा रहे शीज़ान खान कहते हैं, “‘चांद जलने लगा’ के लिए कलर्स के साथ दोबारा जुड़ना घर आने जैसा लगता है। मैं डॉ. अर्जुन का किरदार निभाने को लेकर रोमांचित हूं, जिससे देव और तारा की केमिस्ट्री में नया पहलू जुड़ेगा। फिलहाल, हम अम्बरगांव में इस अद्भुत शो की शूटिंग कर रहे हैं, और मुझे यह जगह किसी शानदार कैनवास जैसी लगती है। रेतीले तटों से लेकर एकांत खाड़ियों तक, इसका बीच अपनी प्राकृतिक सुंदरता से दर्शकों का मनमोह लेता है। हालांकि ऐसी जगहों में शूटिंग करने के दौरान साजो-सामान संबंधी चुनौतियां सामने आती हैं, लेकिन इससे जो शांति मिलती है वह इसे सार्थक बनाती है। ऐसे शांत माहौल में काम करने का अनुभव सुंदर है जो मुझे अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है। यह वर्क वेकेशन की तरह है। कहने की ज़रूरत नहीं है, लहरों की सुखदायक ध्वनियों के साथ जागना अविश्वसनीय रूप से मन ताज़ा कर देता है। मैं पिछले एक दशक से मेरे दोस्त रहे, विशाल आदित्य सिंह के साथ सहयोग करने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे फैंस डॉ. अर्जुन की मेरी भूमिका को अपना प्यार और समर्थन देंगे।”
मौजूदा कहानी में, डॉ. अर्जुन के आने से देव में जलन की भावना जागती है। जबकि देव और तारा के बीच की भावनाएं बढ़ रही हैं, दूसरी ओर अर्जुन तारा के समक्ष एक चौंकाने वाला खुलासा करता है कि उसे वनराज के शरीर में बारूद के कण मिले हैं। क्या डॉ. अर्जुन इस फेयरीटेल का तीसरा पहिया बनेगा?

‘चांद जलने लगा’ देखते रहें, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे केवल कलर्स!































