• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

मनोरंजन का सफर: कलर्स ने विभिन्न शैलियों में अपना दबदबा बनाए रखते हुए इस साल को पूरा किया

मनोरंजन का सफर: कलर्स ने विभिन्न शैलियों में अपना दबदबा बनाए रखते हुए इस साल को पूरा किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
December 29, 2023
in Gujarat Patrika, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मनोरंजन का सफर: कलर्स ने विभिन्न शैलियों में अपना दबदबा बनाए रखते हुए इस साल को पूरा किया
ADVERTISEMENT

कलर्स ने 2023 में विविध प्रकार के शानदार कॉन्टेंट के नए युग का स्वागत करते हुए, टेलीविज़न की दुनिया में क्रांति की शुरुआत की। भारत के इस अग्रणी एचजीईसी ने सोशल ड्रामा, म्यूज़िकल ड्रामा, सम्मोहक प्रेम कहानियों, सुपरनैचुरल और रोमांस फैंटसी जैसी विभिन्न शैलियों में कई उतार-चढ़ाव भरी कहानियों से कॉन्टेंट लैंडस्केप को पुन: परिभाषित किया है। मनोरंजन क्षेत्र में ट्रेंड शुरू करने के अपने वादे पर खरा उतरते हुए, कलर्स ने एक मजबूत और विविधतापूर्ण कॉन्टेंट पैलेट तैयार किया, जिसने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि वे अधिक जानने के लिए भी उत्सुक हो गए। चैनल ने फिक्शन और नॉन-फिक्शन शो का आनंददायक ब्लेंड पेश किया, जिससे दर्शक अपनी टेलीविज़न स्क्रीन से चिपके रहे। अब जबकि हम 2023 को अलविदा कह रहे हैं, आइए यादों की गलियों में टहलते हुए भावनाओं, जादू, सस्पेंस और हैरान कर देने वाले पलों के कार्निवल को फिर से याद करें, जिसने दर्शकों को उनकी सीटों से बांधे रखा।

पौराणिक कहानियों का परिवेश

शिव शक्ति – तप त्याग तांडव – ब्रह्माण्ड की पहली प्रेम गाथा

कलर्स ने श्रद्धेय देवताओं शिव और शक्ति की मनमोहक कहानी प्रस्तुत करते हुए, उनके कर्तव्य, त्याग और अलगाव की यात्रा को उजागर किया, जिससे होते हुए वे ‘तप’, ‘त्याग’ और ‘तांडव’ के पलों तक पहुंचे। राम यशवर्धन और सुभा राजपूत ने शिव और शक्ति की भूमिकाएं निभाईं, और युगों-युगों से एक अविभाज्य बंधन से बंधी दो दिव्य विभूतियों का चित्रण किया।

छोटी सोच के खिलाफ एक मुहिम

नीरजा… एक नई पहचान – पहचान बनाने का एक अनोखा सफर

किसी भी बच्चे को अपने माता-पिता के पेशे से बंधा नहीं होना चाहिए; हालांकि, कलर्स के ‘नीरजा… एक नई पहचान’ में दिखाया गया कि एक सेक्स वर्कर की बेटी से उम्मीद की जाती है कि वह अपनी मां के नक्शेकदम पर चले। इस पक्षपात को चुनौती देते हुए, इस सोशल ड्रामा ने एक दृढ़ मां-बेटी की जोड़ी प्रॉतिमा (स्नेहा वाघ) और नीरजा (आस्था शर्मा) के जीवन पर प्रकाश डाला। एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट एरिया, सोनागाछी में जीवन की जटिलताओं को पार करते हुए, ये दो मजबूत इरादों वाली महिलाएं सामाजिक पूर्वाग्रहों को दूर करने और एक नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

डोरी – छोटी उमर से छोटी सोच टकराई है

कलर्स का ‘डोरी’ समाज में अभी भी व्यापक रूप से प्रचलित ‘छोटी सोच’ (छोटी मानसिकता) पर प्रकाश डालता है, और लड़कियों के प्रति ज़िम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाने और उन्हें महत्व देने की तत्काल आवश्यकता का आग्रह करता है। ‘डोरी’ एक लड़की के जन्म से शुरू हुए उसके संघर्ष और सामाजिक अधिकारों के लिए उसकी लड़ाई को दर्शाता है। कैलाशी देवी ठाकुर के रूप में सुधा चंद्रन, गंगा प्रसाद के रूप में अमर उपाध्याय और डोरी के रूप में माही भानुशाली अभिनीत यह शो वाराणसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘डोरी’ बालिका परित्याग के सामाजिक मुद्दे पर चर्चा करते हुए, छह साल की डोरी की कहानी बताता है, जो बुनकर मोहल्ले में अपने पालक पिता गंगा प्रसाद के साथ रहती है और पिछड़ी मानसिकता से लड़ रही है। सामाजिक बदलाव लाने और बालिकाओं के प्रति लैंगिक भेदभाव को दूर करने के लिए, कलर्स ने बालिका परित्याग की सामाजिक बुराई के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के साथ हाथ मिलाया है। इस विषय पर एक प्राइमटाइम शो लॉन्च करने के अलावा, इस सहयोग के तहत, कलर्स ने देश भर में किसी भी परित्यक्त बालिका के लिए सहायता चाहने वाले लोगों के लिए 24 घंटे की आपातकालीन टोल-फ्री चाइल्डलाइन इंडिया हेल्पलाइन नंबर (1098) का प्रचार किया है।

प्यार से ही दुनिया चलती है

चांद जलने लगा – एक प्यार का जुनून ऐसा भी

साल की सबसे भावुक प्रेम कहानी, कलर्स के ‘चांद जलने लगा’ ने किस्मत के हाथों अलग हुई दो दिलों की कहानी से दर्शकों को प्रभावित किया। स्वप्निल जोड़ी देव और तारा के रूप में विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान अभिनीत, यह कहानी दर्शाती है कि भले ही जीवन में सबकुछ अस्थाई हो लेकिन प्यार हमेशा स्थाई रहता है। यह शो टेलीविज़न के इतिहास में पहली बार डिजिटली एक प्रेम गीत रिलीज़ करने वाला पहला शो बना, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

सुहागन – दो बहनों की किस्मत का खेल

‘सुहागन’ बिंदिया की स्थिति पर प्रकाश डालता है, जिसे उसके रिश्तेदारों ने घरेलू जिम्मेदारियां से बांध कर रखा है, जो विरासत में मिली उसकी संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। इन चुनौतियों और अनिश्चित भविष्य का सामना करने के बावजूद, बिंदिया एक दयालु और आशावान बड़ी बहन है, जो अपनी छोटी बहन पायल की देखभाल करती है और अक्सर पायल के हाथों पैदा हुई मुसीबतों की ज़िम्मेदारी लेती है। इस कहानी में अप्रत्याशित मोड़ तब सामने आता है, जब बिंदिया की शादी कृष्णा से हो जाती है, जो पायल से प्यार करता है, जिससे एक मनोरंजक प्रेम त्रिकोण का मंच तैयार होता है।

जुनूनियत – जुनून, प्यार और संगीत का सफर

‘जुनूनियत’, तीन लोगों का भावनात्मक और संगीतमय सफर है – इलाही (नेहा राणा द्वारा अभिनीत), जहान (अंकित गुप्ता द्वारा अभिनीत), और जॉर्डन (गौतम विग द्वारा अभिनीत)। इलाही और जहान को प्यार और संगीत में सुकून मिलता है, जबकि जॉर्डन संगीत की दुनिया को जीतने और इलाही को हासिल करने की अथक महत्वाकांक्षा से प्रेरित है। इस शो ने संगीत, ड्रामा और रोमांस के ब्लेंड से दर्शकों के दिलों पर राज किया है।

सुपरनैचुरल दुनिया

तेरे इश्क में घायल – ये इश्क नहीं आसान

लैंड्सडेल के रहस्यमय शहर में सेट किया गया, ‘तेरे इश्क में घायल’ एक रोमांटिक फैंटसी है जो युद्धरत वेरवोल्फ भाइयों अरमान और वीर के साथ उलझी ईशा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस शो ने अपनी मनोरंजक कहानी और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है, और फैन-फेवरेट के रूप में अपनी जगह बनाई है।

बेकाबू – एक राक्षस और परी की जंग

कलर्स के ‘बेकाबू’ ने मल्टीवर्स पर नियंत्रण के लिए लड़ रही रहस्यमय सत्ताओं के बीच महान संघर्ष को उजागर किया। शालीन भनोट, ईशा सिंह और मोनालिसा अभिनीत, यह फैंटसी ड्रामा एक परी और राक्षस के जीवन पर आधारित है, जो पीढ़ियों से चली आ रही लड़ाई में उलझे हुए थे लेकिन अप्रत्याशित रूप से प्यार में पड़ जाते हैं।

मनोरंजन का सबसे बड़ा डोज

दर्शकों को भारत के पसंदीदा रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’, रोमांचक ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ और हंगामेदार ‘एंटरटेनमेंट की रात – हाउसफुल’ के नए सीज़न से मनोरंजन के कई अवसरों का आनंद मिला। ये शो ड्रामा, हैरान कर देने वाली चुनौतियों और हंसी-मजाक के पलों की बाढ़ लेकर आए, जिसने दर्शकों को हर एपिसोड के लिए उत्सुक रखा।

बिग बॉस – इस बार गेम नहीं सबके लिए सेम टू सेम

अपने अनूठे फैन बेस का लाभ उठाते हुए, ‘बिग बॉस’ ने अपने नवीनतम सीज़न में एक अभूतपूर्व छलांग लगाई, और प्रतियोगियों के दिल, दिमाग और दम में गहराई तक उतर गया। समानता के अपने सिद्धांत से हटकर, इस सीज़न ने एक अनोखा ट्विस्ट पेश किया – ‘बिग बॉस’ ने अब अपने पसंदीदा लोगों का पक्ष लिया है! तमाम नवीनता के बीच, एक चीज़ नियत थी – दबंग सलमान खान, मेज़बान के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए।

खतरों के खिलाड़ी 13 – हर लेवल डर नेक्स्ट लेवल

‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीज़न, प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता और एक्शन मास्टर, रोहित शेट्टी के नेतृत्व में एक हाई-ऑक्टेन शो था। विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए चौदह प्रतियोगियों ने दक्षिण अफ्रीका के सुंदर परिदृश्य में कदम रखा, और डर व भय से अल्टीमेट लड़ाई लड़ी।

2024 में मनोरंजन की नई सुबह

कलर्स 2024 में अपने दर्शकों के लिए आकर्षक कहानियां लाने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करना जारी रखेगा। अदनान खान और मल्लिका सिंह अभिनीत, एक प्रेम कहानी ‘प्रचंड अशोक’ इतिहास के प्रति नज़रिया बदलते हुए, एचजीईसी की लाइनअप की शोभा बढ़ाएगा। चैनल एक अनूठी प्रेम कहानी ‘मेरा बलम थानेदार’ का प्रीमियर करने के लिए तैयार है, जो कम उम्र में विवाह करने की समस्या पर प्रकाश डालेगी, और दिन और रात की तरह अलग व्यक्तित्व वाले दो व्यक्तियों की एक दिलचस्प प्रेम कहानी लाएगी। हर उम्र के महत्वाकांक्षी डांसर्स के लिए मंच तैयार है, क्योंकि सबसे बड़ा डांस बैटल – ‘डांस दीवाने’ टेलीविज़न स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। माधुरी दीक्षित नेने इस डांस शो में जज के रूप में अपनी क्वीन एनर्जी लेकर आएंगी। अपने लाइनअप में इन विविध शो के साथ, कलर्स संपूर्ण मनोरंजन का एक और आशाजनक साल पेश करने के लिए तत्पर है!

नए साल की शुभकामनाएं!

कलर्स पर अपने पसंदीदा शो देखते रहें।

Related

Tags: Across genresColorsEntertainment JourneyTelevision
ADVERTISEMENT
Previous Post

कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दी

Next Post

प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे

प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.