• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया, नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
December 28, 2023
in Gujarat Patrika, राजनीती, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया, नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
ADVERTISEMENT

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 27 दिसंबर, 2023 को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। रक्षा मंत्री ने मौजूदा स्थिति के साथ-साथ इस इलाके में आतंकवाद रोधी अभियानों का प्रत्यक्ष आकलन किया। उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी उपस्थित थे।

इस मौके पर रक्षा मंत्री को वर्तमान सुरक्षा स्थिति, घुसपैठ रोधी ग्रिड और सैन्य अभियान के संचालन की तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। श्री राजनाथ सिंह ने जमीनी स्तर पर कमांडरों के साथ सैन्य कार्रवाई के समय सामने आने वाली चुनौतियों से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने सैन्य अभियान का संचालन करते समय पूरी तरह से पेशेवर रुख को अपनाने और उचित कार्रवाई करने का आह्वान किया।

रक्षा मंत्री ने सैनिकों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने हालिया सैन्य मुठभेड़ में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इन बहादुरों सिपाहियों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री सिंह ने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इस बात पर बल दिया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।

श्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों को आश्वासन दिया कि सरकार सदैव सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है और राष्ट्र हमेशा भारत के सैनिकों की अद्वितीय वीरता एवं बलिदान का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के कल्याण को सरकार द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा व खुफिया ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना कोई साधारण सेना नहीं है और हमारे सैनिक देश के रक्षक हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों का कर्तव्य राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और लोगों के हृदय में जगह बनाना है। श्री सिंह ने सैनिकों से पहले से अधिक सतर्क रहने का आह्वान किया, ताकि भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना न घटने पाए। उन्होंने दोहराया कि आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त न करने की नीति होनी चाहिए।

रक्षा मंत्री ने क्षेत्र में हाल की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सभी रैंकों से विशिष्ट प्रौद्योगिकी की सहायता से स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सैन्य कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सभी कमांडरों से अच्छी तरह से स्थापित दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के प्रति शून्य सहिष्णुता रखने का आग्रह किया।

श्री राजनाथ सिंह ने पुंछ जिले के बुफलियाज के टोपा पीर गांव के निवासी मृत लोगों के परिवारजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने घटना की शीघ्र जांच करा कर न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।

रक्षा मंत्री ने स्थानीय सुरक्षा माहौल में सुधार की दिशा में दृढ़ता का स्पष्ट संदेश देने में सुरक्षा बलों, नागरिक प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच उच्च स्तर के तालमेल पर संतोष व्यक्त किया, जो कि केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में विकास के एक नए युग को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल है। उन्होंने भारत सरकार द्वारा किए गए मुख्यधारा के प्रयासों में शामिल होने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों की दृढ़ता एवं योगदान के लिए उनकी सराहना भी की। रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र की भलाई के लिए विचार प्रक्रिया, समरूपता और सामूहिक संकल्प में एकता होना केंद्र शासित प्रदेश में शांति एवं विकास की साझा आकांक्षाओं की उपलब्धि के लिए सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

इससे पहले थल सेनाध्यक्ष ने रक्षा मंत्री की यात्रा से पूर्व 25 दिसंबर, 2023 को इस क्षेत्र का दौरा किया था और भारतीय सेना की सभी रैंकों को हरेक चुनौती के खिलाफ दृढ़ तथा कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए सबसे कुशल तरीके से सैन्य गतिविधियों का संचालन करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने मानवाधिकारों का सम्मान करने और किसी भी रूप में उल्लंघन के प्रति शून्य सहिष्णुता रखने की भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया था।

Related

Tags: BorderDefense MinisterJammu and KashmirLine of ControlSecurity situation
ADVERTISEMENT
Previous Post

अयोध्या: उच्च आध्यात्मिकता से डिजिटल उत्कर्ष तक

Next Post

कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दी

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

February 6, 2025
Next Post
कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दी

कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.