• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिशन कर्मयोगी का विस्तारित संस्करण लॉन्च किया

सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिशन कर्मयोगी का विस्तारित संस्करण लॉन्च किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
December 26, 2023
in Gujarat Patrika, Mix, अर्थतंत्र, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिशन कर्मयोगी का विस्तारित संस्करण लॉन्च किया
ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह में मिशन कर्मयोगी के विस्तारित संस्करण का शुभारंभ किया।

आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की गई तीन नई सुविधाएं माई आईजीओटी, ब्लेंडेड प्रोग्राम और क्यूरेटेड प्रोग्राम हैं।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री ने 12 क्षेत्र विशिष्ट क्षमता निर्माण ई-लर्निंग पाठ्यक्रम भी शुरू किए। इसके अलावा, डॉ. जितेंद्र सिंह ने विकास (वेरिएबल एंड इमर्सिव कर्मयोगी एडवांस्ड सपोर्ट) नाम से एक नए मिश्रित शिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर आम आदमी को समय पर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों को डिजिटल क्रांति की क्षमता का दोहन करने और डिजिटल गवर्नेंस को आगे बढ़ाने के साधन के रूप में नवीनतम आईटी नवाचारों को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ई-गवर्नेंस और कागज रहित कार्यालय पर जोर दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप प्रशासन में निर्बाध निर्णय लेना आसान हुआ है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया किमिशन कर्मयोगी भविष्य के सिविल सेवकों को अधिक प्रौद्योगिकी-सक्षम, नवाचारी, प्रगतिशील और पारदर्शी बनाकर तैयार करने पर केंद्रित है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार’ पर जोर देते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी सुशासन की कुंजी है। प्रौद्योगिकी पारदर्शिता लाती है और इस तरह जवाबदेही को बढ़ावा देती है, जो सुशासन की मूल विशेषता है।

प्रधानमंत्री मोदी के ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण के सिद्धांत को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह विकास की ओर सर्वव्यापी, सर्व-समावेशी और सर्व-भागीदारी वाला अभियान है।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में पीएम द्वारा शुरू किए गए नागरिक केंद्रित सुधार से ‘शासन में सुधार’ हुआ जिससे नागरिकों का’ जीवनयापन भी आसान’ हुआ।

सरकारी सेवाओं में शामिल होने वाली महिलाओं की बढ़ती संख्या की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं ने सरकार में नेतृत्व की भूमिका निभानी शुरू कर दी है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने महिला कर्मचारियों के लिए ‘जीवनयापन को आसान’ बनाने की दिशा में कई पहल शुरू की हैं। इनमें केंद्र सरकार की महिला कर्मचारियों के लिए शिशु जन्म या जन्म के कुछ दिनों के भीतर शिशु की मृत्यु के मामले में 60 दिन की विशेष मातृत्व अवकाश देना, 730 दिन सीसीएल; जब कोई कर्मचारी सीसीएल पर हो तो अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) की सुविधा, सरकारी कर्मचारियों के लिए दिव्यांग बच्चे के मामले में 22 साल की सीमा को हटाकर बाल देखभाल अवकाश और दिव्यांग महिला कर्मचारियों को बच्चे की देखभाल के लिए 3000 रुपये प्रति माह की दर से विशेष भत्ता दिया जाना शामिल है।

केंद्र सरकार नागरिक-केंद्रित, कुशल और पारदर्शी शासन को बढ़ावा देने और सेवा वितरण में सुधार करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 2014 से देशव्यापी ‘सुशासन सप्ताह/दिवस’ मना रही है।

मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर शुरू की गई नई सुविधाओं का विवरण :

माई आईजीओटी – माई आईजीओटी व्यक्तिगत अधिकारी के होम पेज पर लक्षित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जो सीधे उस अधिकारी की अद्वितीय क्षमता निर्माण आवश्यकताओं को पूरा करता है जैसा कि उनके मंत्रालयों/विभागों के लिए क्षमता-निर्माण योजना में चिन्हित किया गया है। इससे अत्यधिक व्यक्तिगत, केंद्रित और लक्षित क्षमता-निर्माण की सुविधा मिलती है, जिससे व्यक्तिगत और संगठनात्मक प्रवीणता की जरूरतों के बीच एकदम दुरुस्‍त संबंध सुनिश्चित होता है। इस प्लेटफॉर्म पर अब तक 28 लाख से अधिक उपयोगकर्ता जुड़ चुके हैं और लगभग 830 उच्च गुणवत्ता वाले ई-लर्निंग पाठ्यक्रम प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए गए हैं।

ब्‍लेंडेड प्रोग्राम – आईजीओटी-कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर ब्‍लेंडेड प्रोग्राम अधिकारियों की गतिशील प्रशिक्षण जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी स्तरों पर प्रशिक्षण पद्धतियों तक समान पहुंच की सुविधा प्रदान करेंगे। ब्‍लेंडेड प्रोग्राम पारंपरिक ऑफलाइन (व्यक्तिगत रूप से) कक्षा पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन शिक्षण घटकों के साथ जोड़ते हैं। यह अधिकारियों और संकाय को आमने-सामने कक्षा में बातचीत के अमूल्य लाभों को बरकरार रखते हुए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लचीलेपन और सुविधा का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है।

क्यूरेटेड प्रोग्राम – आईजीओटी कर्मयोगी पर क्यूरेटेड प्रोग्राम मंत्रालयों/विभागों और प्रशिक्षण संस्थानों की विविध शिक्षण जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। पाठ्यक्रम प्रदाता एक अनुरूप शिक्षण यात्रा प्रदान करने के लिए प्रोग्रामेटिक दृष्टिकोण के साथ आईजीओटी से प्रासंगिक सामग्री, संसाधनों और मूल्यांकन को क्यूरेट करने में सक्षम होंगे।

डीओपीटी के कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग लैब (केडीएलएल) द्वारा डीओपीटी की वार्षिक क्षमता निर्माण योजना (एसीबीपी) के हिस्से के रूप में दो महीने की अवधि में 12 क्षेत्र विशिष्ट क्षमता निर्माण ई-लर्निंग पाठ्यक्रम विकसित किए गए हैं। सिविल सेवकों की क्षमता निर्माण हेतु ई-लर्निंग पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए अगस्त 2021 में राज्‍य मंत्री (पीपी) ने केडीएलएल का उद्घाटन किया था। डीओपीटी की वार्षिक क्षमता निर्माण योजना (एसीबीपी) 27 सितंबर 2023 को केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने शुरू की थी। ये 12 पाठ्यक्रम न केवल डीओपीटी में कार्यरत सिविल सेवकों की डोमेन योग्यता जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि अन्य सरकारी संगठनों को दैनिक आधार पर कार्यात्मक मामलों को प्रभावी तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे।

विकास (वेरिएबल एंड इमर्सिव कर्मयोगी एडवांस्ड सपोर्ट) एक नया मिश्रित शिक्षण कार्यक्रम है जो केंद्रीय सचिवालय में मध्य प्रबंधन सिविल सेवकों की क्षमता निर्माण के लिए है। विकास आईजीओटी के साथ एक मिश्रित कार्यक्रम है जिसमें केंद्र सरकार के लिए आवश्यक कार्यात्मक, व्यवहारिक और तकनीकी दक्षताओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए आईएसटीएम में 33 घंटे के ऑफ़लाइन प्रशिक्षण के साथ 30 घंटे का प्रशिक्षण शामिल है।

Related

Tags: Dr. Jitendra SinghGood Governance DayMission KarmayogiUnion Minister
ADVERTISEMENT
Previous Post

एस्ट्रोसैट द्वारा नए उच्च चुंबकीय क्षेत्र वाले न्यूट्रॉन तारे में पाए गए मिली-सेकंड विस्फोट से ऐसी तारकीय संस्थाओं को समझने में सहायता मिल सकती है

Next Post

एमवी केम प्‍लूटो पर हमले का प्रारंभिक आकलन

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
एमवी केम प्‍लूटो पर हमले का प्रारंभिक आकलन

एमवी केम प्‍लूटो पर हमले का प्रारंभिक आकलन

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.