Gujarat Patrika:
कलर्स का विचारोत्तेजक ड्रामा ‘डोरी’ माही भानुशाली द्वारा अभिनीत छह वर्षीय डोरी के रोमांचक सफर के साथ मनोरंजन और भावनात्मक गहनता के आकर्षक ब्लेंड से दर्शकों का दिल जीत रहा है। यह कहानी एक रोमांचक मोड़ लेने के लिए तैयार है, जहां अभिनेत्री मून बनर्जी एक चालाक और अवसरवादी महिला माया की भूमिका निभाती नज़र आएंगी। शो में उनकी एंट्री से कैलाशी देवी की ज़िंदगी में क्या तूफान आएगा? क्या वह अग्नि (अमर उपाध्याय द्वारा अभिनीत) की मदद से कैलाशी देवी से बदला लेने की अपनी योजना में सफल हो पाएगी?
कलर्स के ‘डोरी’ में माया की भूमिका निभा रही मून बनर्जी ने कहा, “कलर्स के साथ दोबारा काम करके बहुत अच्छा लग रहा है, और मैं डोरी में ऐसी अद्भुत भूमिका निभाने का एक और अवसर पाकर उत्साहित हूं। कलर्स के साथ यह मेरा तीसरा शो होगा। मैं माया का किरदार निभाती नज़र आऊंगी। एक नकारात्मक भूमिका निभाने से किरदार में बहुत अधिक ड्रामा और गहराई आती है। मैं स्क्रीन पर 18 साल बाद कोई नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे पूरे दिल से स्वीकार करेंगे।”
मौजूदा कहानी में, माई अदालत में डोरी के खिलाफ कैलाशी देवी के झूठे आरोपों से लड़ती है, हालांकि, जब जब उसे अपना चेहरा दिखाने के लिए कहते हैं, तो वह आदेश का पालन नहीं करती है। बाद में, हवेली आने पर, आनंद कैलाशी देवी की जीत का जश्न मनाता है, जबकि मानसी डोरी की हार पर दुखी होती है। इस बीच, माई बताती है कि वह असली कैलाशी है, और डोरी अपने पिता की हत्या के लिए कैलाशी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने का फैसला करती है। क्या डोरी कैलाशी देवी और आनंद का अपराध साबित कर पाएगी?
देखते रहिए ‘डोरी’, हर सोमवार से रविवार, रात 9:00 बजे केवल कलर्स पर।





















