• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

कलर्स का नया शो ‘मिश्री’ रिश्तों की मिठास और अपरंपरागत रिश्ते को सेलिब्रेट करता है

कलर्स का नया शो ‘मिश्री’ रिश्तों की मिठास और अपरंपरागत रिश्ते को सेलिब्रेट करता है

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
July 3, 2024
in Gujarat Patrika, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कलर्स का नया शो ‘मिश्री’ रिश्तों की मिठास और अपरंपरागत रिश्ते को सेलिब्रेट करता है
ADVERTISEMENT

‘रिश्ते वक्त से नहीं दिल से बनते हैं।’ वो पुराने दिन कितने अच्छे थे जब रिश्तों को दिल से निभाया जाता था और खून के रिश्तों से परे खुशी मिलती थी। आज के दौर में जहां रिश्ते कमज़ोर हो गए हैं, कलर्स ‘मिश्री’ को लॉन्च करने के लिए तैयार है, ऐसी कहानी जो ‘रिश्तों की मिठास’ को वापस लाती है। जब हालात खलनायक की भूमिका निभाते हैं, तब मिश्री, वाणी और राघव की ज़िंदगी आपस में जुड़ जाती है क्योंकि वे एक-दूसरे का चुना गया परिवार और भावनात्मक सहारा बन जाते हैं। अपने सपनों से प्रेरित होकर, वे ज़िंदगी की मुश्किलों का सामना करते हैं, क्योंकि उन्होंने सबसे बड़ा जैकपॉट जीता है: एक-दूसरे का साथ। अक्सर स्वार्थ से भरी दुनिया में, एक-दूसरे का निस्वार्थ सम्मान करना बिना किसी संदेह के साबित करता है कि रिश्ते हालातों से बड़े होते हैं।

मथुरा के पास गंगापुर में रहने वाली, मिश्री को ज़िंदा तालिस्मान माना जाता है, जो जिस भी अवसर पर जाती है, वह सौभाग्यशाली हो जाता है। हालांकि, उसकी खुद की ज़िंदगी चुनौतियों से भरी हुई है क्योंकि वह अपनी ‘किस्मत की लकीरों’ से लड़ती है। मिश्री की षडयंत्रकारी आंटी उसे उसके अधेड़ उम्र के अंकल से शादी करने के लिए मजबूर करती है, लेकिन राघव अप्रत्याशित रूप से उसे बचा लेता है, और बिना मर्ज़ी के उससे शादी कर लेता है, लेकिन राघव वाणी से प्यार करता है। राघव के प्रति कृतज्ञता और ऐसा परिवार पाने की चाहत से प्रेरित जिसे वह अपना कह सके, मिश्री राघव से अपनी शादी का रहस्य बरकरार रखती है, और वह वाणी को अपनी सौतन के रूप में नहीं, बल्कि ऐसी बहन के रूप में अपनाती है, जो उसकी किस्मत में नहीं लिखी थी। राघव को दोनों महिलाओं के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का सम्मान करते हुए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जबकि वाणी की शादीशुदा ज़िंदगी जीने की सरल इच्छा अधर में लटक जाती है क्योंकि मिश्री उसकी पक्की सहेली बन जाती है। मिश्री, राघव और वाणी की इस अपरंपरागत तिकड़ी एक-दूसरे से ताकत मिलती है, और वे एक-दूसरे की सुकून की जगह बन जाते हैं। अपने अटूट रिश्ते की मिठास के साथ, क्या मिश्री, राघव और वाणी एक साथ अपने हालातों की कड़वाहट को मिठास में बदल पाएंगे? मिश्री की भूमिका में श्रुति भिष्ट, राघव के रूप में नमिश तनेजा और वाणी की भूमिका में मेघा चक्रवर्ती अभिनीत, और स्क्वायर प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ‘मिश्री’ का प्रीमियर 3 जुलाई को होगा और उसके बाद इसे हर दिन रात 8:30 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।

मिश्री की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए, श्रुति भिष्ट कहती हैं, “मिश्री रिश्तों की मधुरता का शानदार उत्सव है। वह लड़की जहां भी जाती है, धूप जैसी खुशियां फैलाती है, लेकिन उसका अपना जीवन अंधकार और संघर्ष से घिरा हुआ है। इस किरदार को निभाना भावनाओं की बारीक रस्सी पर चलने जैसा है। मिश्री का सफर याद दिलाता है कि हमारे सबसे मुश्किल समय में भी, हम किसी के जीवन की ज्योत, किसी की उम्मीद बन सकते हैं। अपनी कहानी से, ‘मिश्री’ ‘रिश्तों की मिठास’ पर ज़ोर देगी – वह प्यारा सा रिश्ता जो जीवन को जीने लायक बनाता है, साथ वे खट्टे-मीठे त्याग भी जो हम इन रिश्तों के लिए करते हैं। हर तरह की भावनाओं को अनुभव करें क्योंकि मिश्री ज़िंदगी के उथलपुथल के बीच प्यार, कर्तव्य, और अपनी खुशी खोजने की जटिलताओं से निपटेगी। यह शो सभी दर्शकों के लिए देखने लायक होने वाला है!”

राघव का किरदार निभाने के लिए तैयार, नमिश तनेजा कहते हैं, “नसीब के खेल में हारने वाले प्रेमियों या संकट में फंसी युवती की कहानी के विपरीत, मिश्री मानवीय पवित्रता और रिश्तों की मिठास के बारे में चर्चा करता है। मैं कर्तव्य और प्यार की दोतरफा आग में फंसे व्यक्ति, राघव का किरदार निभाते हुए नज़र आऊंगा। इस किरदार ने मुझे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कोई अपनी बात रखने के लिए किस हद तक जा सकता है। वह मिश्री का सम्मान करता है, लेकिन वाणी से प्यार करता है, और वह प्यार उस कम्पास की तरह है जो हर फैसले में उसका मार्गदर्शन करता है। राघव दोनों महिलाओं में से किसी एक को चुनने के लिए संघर्ष नहीं करता है, बल्कि उसका संघर्ष दोनों से किए गए वादे को पूरा करने के बारे में है। वह मिश्री को सुरक्षा और सम्मान देता है, लेकिन उसका दिल और भविष्य वाणी के नाम है।”

वाणी की भूमिका निभाने वाली, मेघा चक्रवर्ती कहती हैं, “वाणी एक आधुनिक, आत्मविश्वासी महिला है, जो अपनी योग्यता से कम पर संतुष्ट नहीं होती है। जो बात वाणी को असल में खास बनाती है वह है उसका मिश्री का उत्साह बढ़ाना और उसे सशक्त बनाना। वह महिलाओं में सुंदर समन्वय का प्रतिनिधित्व करती है, यह दिखाती है कि कैसे हम मुश्किल हालात में भी एक-दूसरे का समर्थन कर सकते हैं। वाणी की भूमिका के ज़रिये, यह शो इस विचार पर चर्चा करता है कि कभी-कभी सबसे खूबसूरत परिवार वे होते हैं जिन्हें हम खुद बनाते हैं, न कि वे जिनमें हम पैदा हुए हैं। वह लगातार बिना किसी खेद के अपनी खुशियों को पाने का प्रयास करती है, जो भारतीय टेलीविज़न पर रिश्तों के लक्ष्यों के लिए गेमचेंजर साबित होगा!”

‘मिश्री’ में अपनी तरह के अनोखे रिलेशनशिप ड्रामा का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए, जिसका प्रीमियर 3 जुलाई को होगा और उसके बाद हर दिन रात 8:30 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा!

Related

Tags: ColorsEntertainmentMishriTelevision
ADVERTISEMENT
Previous Post

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया

Next Post

कलर्स के ‘मिश्री’ की मुख्य अभिनेत्री श्रुति बिष्ट ने मथुरा में शूटिंग करने और अपनी सह-कलाकार मेघा चक्रवर्ती के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
कलर्स के ‘मिश्री’ की मुख्य अभिनेत्री श्रुति बिष्ट ने मथुरा में शूटिंग करने और अपनी सह-कलाकार मेघा चक्रवर्ती के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की

कलर्स के ‘मिश्री’ की मुख्य अभिनेत्री श्रुति बिष्ट ने मथुरा में शूटिंग करने और अपनी सह-कलाकार मेघा चक्रवर्ती के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.