
अहमदाबाद, 3 दिसंबर 2024:
एसीई सॉफ्टवेर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड, टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ मिलकर, गर्व से गुजरात कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का आयोजन कर रहा है। यह एक खेल को समर्पित एवं प्रतिष्ठित मंच है, जो खेल भावना और कॉर्पोरेट भाईचारे का जश्न मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस लीग का भव्य उद्घाटन समारोह 4 दिसंबर 2024 को नोवोटेल होटल, अहमदाबाद में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया गया। जहा सभी टीमों का अनावरण अवं खेल का सम्पूर्ण कार्यकर्म प्रस्तुत किया गया. यह श्रृंखला की लीग के मैच 7, 8, 14 और 15 दिसंबर को अहमदाबाद के यूनिकॉर्न क्रिकेट क्लब, मणिपुर गांव के पास खेले जाएंगे।
सभी टीमों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार राशि और गोल्ड कॉइन्स से सम्मानित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे प्रतिस्पर्धी और रोमांचक मैचों का आनंद ले सकते हैं।

उद्घाटन समारोह :
समारोह की शुरुआत श्री मिहिर झवेरी के स्वागत भाषण से की गयी, इसके बाद नेतृत्व टीम का परिचय हुवा, जहां इस लीग के पीछे के दूरदर्शी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। फिर कोर टीम द्वारा दीप प्रज्वलन करके एसीई सॉफ्टेक्स एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक श्री अमित मेहता ने सभा को ऑनलाइन संबोधित किया और इस पहल के जरिए टीमवर्क और भाईचारे को बढ़ावा देने के महत्व बताया।
संस्कृति का रंगारंग प्रदर्शन अवं नृत्य से अनोखा समां बाँधा गया, जंहा पहली प्रस्तुति गणेश वंदना, जो शुभ आशीर्वाद के लिए समर्पित की गयी । दूसरी प्रस्तुति ऊर्जावान खेल-थीम आधारित प्रस्तुति थी, जो खेल भावना को दर्शाती थी । इसके बाद, टीम के कप्तानों और उप-कप्तानों सहित प्रमुख हितधारकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया । इसमें भाग लेने वाली टीमों का परिचय और मैच कार्यक्रम की घोषणा अवं आगामी प्रतियोगिता की झलक दर्शायी गई ।

समारोह का समापन टीम किट वितरण और विशेष फोटो सत्र के साथ हुवा, जो एकता और खेल भावना को दर्षाता है ।
टीमों की सूची
- ग्रब्बर सिस्टम प्रा. लि.
- इम्पेरो आईटी सर्विसेज प्रा. लि.
- हिडन ब्रेन्स इंफोटेक
- इनटेक ग्रुप
- एथियोस एनवायरो सॉल्यूशंस प्रा. लि.
- इकोस्मॉब टेक्नोलॉजीज प्रा. लि.
- वर्चुअल बिल्डिंग स्टूडियो
- ज़ीलमैक्स इनोवेशन्स प्रा. लि.
- माइलस्टोन
- द सेल्सटैक्स स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब
- टीसीएस
- यूडिज

गुजरात कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का उद्देश्य कॉर्पोरेट टीमों के बीच एकता बढ़ाना, एक स्वस्थ वर्क-लाइफ बैलेंस को प्रोत्साहित करना और मैदान के भीतर और बाहर उत्कृष्टता का अनुसरण करना है। हम सभी क्रिकेट प्रेमियों, कॉर्पोरेट लीडर और हितधारकों को इस आयोजन का हिस्सा बनने और व्यवसाय और खेल के इस अनूठे संगम का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है |
#AceSoftexCricketLeague2024





















