भारत के प्रमुख K-12 शैक्षणिक संस्थानों में से एक विबग्योर ग्रुप ऑफ़ स्कूल ने,अपने प्रमुख कार्यक्रम, वीवा के 16वें संस्करण का समापन किया। यह एक शानदार अंतर-विद्यालयीय सांस्कृतिक महोत्सव था। इस वर्ष की थीम ‘द आइवी ईयर’ ने पूरे देश के 3,722 स्कूलों से 1 लाख से अधिक छात्रों को एक साथ लाया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में आकर्षक प्रदर्शन और रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसने भारत के युवाओ की असीम संभावनाओं का प्रदर्शन किया। यह आयोजन उपस्थित सभी लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ गया।
विबग्योर विवा, विबग्योर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक श्री रूस्तम केरावाला द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य “रचनात्मकता को बढ़ावा देना और प्रतिभा को पोषण देना” है। इस वर्ष यह आयोजन एक रंगीन सांस्कृतिक केंद्र में विकसित हुआ है।
- 53 प्रतियोगिताएँ, जिनमें सांस्कृतिक, कलात्मक और खेल क्षेत्र शामिल हैं।
- 15 रचनात्मक गतिविधियाँ, जो विभिन्न आयु समूहों के छात्रों को संलग्न करती हैं।
- 27 कार्यशालाएँ, जो समग्र शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देती हैं।
- 15 खेल महोत्सव, जिसमें रोमांचक श्रेणियाँ और अंतर-विद्यालयीय टूर्नामेंट शामिल हैं।
भव्य समापन- ‘द स्टार्स एंसेम्बल’, ने माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों को एक साथ लाया, जो सभी कला, संस्कृति और खेल के प्रति अपने साझा जुनून से जुड़े हुए थे। यह आयोजन विबग्योर विवा के 16वें संस्करण का समापन था, जिसमें पूरे देश से असाधारण प्रतिभा का जश्न मनाया गया था। शाम का मुख्य आकर्षण शीर्ष तीन विजेताओं की घोषणा थी, जिन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- प्रथम स्थान प्राप्त विजेता: पुणे के ऋषभ राहुल भालगत को ₹1,00,000 की धनराशि मिली ।
- द्वतीय स्थान: सूरत के खेमानी तनय और विधा संदीप पुनमिया को ₹75,000 का पुरस्कार मिला।
- तृतीय स्थान : पुणे के द डब्ल्यूएम क्रू को ₹50,000 कापुरस्कारमिला।
इन प्रतिभाशाली छात्रों ने 2 लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई हैं, विभिन्न सांस्कृतिक, कलात्मक और खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विबग्योर ग्रुप ऑफ स्कूल्स की वाइस-चेयरपर्सन, श्रीमती कविता केरावाला ने इस आयोजन की भारी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “विवा का 16वां संस्करण वास्तव में हमारे उस विजन को पूरा करता है जिसमें हम हुनर को बढ़ावा देना और प्रतिभा को पोषण देना चाहते हैं। युवा दिमागों को अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए देखना प्रेरणादायक है। सभी प्रतिभागियों को बधाई, और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद।
विबग्योर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट्स और इवेंट्स के डायरेक्टर, श्री शाजी कुट्टियानी ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन का समापन किया। उन्होंने आगे कहा की “विवा 2024 समग्र विकास और उत्कृष्ट प्रतिभा का जश्न था। छात्रों का प्रदर्शन और खेल भावना असाधारण थी, जो विबग्योर विवा की भावना को व्यक्त करती है।
अपने दृष्टिकोण के प्रति निष्ठावान, विबग्योर विवा 2024 ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों में उत्साही खेल भावना और सामाजिक जुडाव ने सभी को मोहित किया। यह 16वां संस्करण न केवल परंपरा का सम्मान करता है, बल्कि नवाचार का मार्ग भी प्रशस्त करता है, जिससे छात्रों को नए क्षितिज खोजने और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए एक नए मंच मिल सके ।
इस शानदार उत्सव के समापन के साथ, विबग्योर समूह ने छात्रों में, रचनात्मकता, दृढ़ता और समग्र विकास को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया हैं । विबग्योर विवा का एक और वर्ष, जो देश भर के युवाओ की कल्पना को उत्साहित करता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
विबग्योर विवा के आगामी कार्यक्रमों के लिए, कृपया www.vibgyorviva.com पर विजिट करें।





















