भारत में क्रिकेट का बुखार छाया हुआ है, ऐसे में कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने सीधे अपने किचन में इस खेल के रोमांच को पेश करके एक्शन को और भी मसालेदार बना दिया है! प्रतियोगिता की शुरुआत के साथ, अभिषेक और एल्विश ने कैप्टन के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, और एक दमदार कुलिनरी शोडाउन के लिए अपनी ड्रीम टीम बनाई है। लेकिन जैसे ही स्ट्रेटजी तय होती है, शेफ हरपाल अपने तुरूप का इक्का निकालते हुए, टीमों में फेरबदल कर देते हैं और घोषणा करते हैं कि उनके किचन में केवल उनके नियम ही लागू होते हैं। नई टीमें- टीम ब्लू (अभिषेक) और टीम ऑरेंज (एलविश) इस चुनौती में पूरी तरह से कूद पड़ती हैं, जहां उन्हें शानदार ईनाम – गोल्डन स्टार्स और किचन ग्लोरी जीतने के लिए सुरती इडला, चुकंदर मुठिया और मठरी बनाने का काम सौंपा जाता है। हालांकि यह प्रतियोगिता अभिषेक और एल्विश के बीच होनी थी, लेकिन जल्द ही रुबीना और अंकिता के बीच आमने-सामने की कुक-ऑफ में बदल जाती है, जो अपनी टीमों के बाकी सदस्यों की तुलना में अधिक मेहनत करती हैं।
किचन को क्रिकेट पिच में बदल दिया जाता है, जिसके बाद तनाव बढ़ जाता है क्योंकि टीमें एक रोमांचक फाइनल ओवर में पूरी प्रबलता से अपनी सामग्रियों का इस्तेमाल करती हैं। दबाव बहुत है, जोश चरम पर है, और फ्लेवर की इस लड़ाई में, केवल एक टीम विजयी होगी। क्या टीम ब्लू कुलिनरी सिक्सर लगाएगी, या टीम ऑरेंज की मसालेदार रणनीति जीत हासिल करेगी?





















