शिक्षण

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने आज स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एसओपी/दिशा-निर्देशों को जारी किया

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने आज स्कूलों को दोबारा खोलने के लिए एसओपी/दिशा-निर्देशों को जारी किया है। केंद्रीय...

Read moreDetails

शिक्षक पर्व पहल के तहत प्रभावी प्रशासन और मानक संचालन पर राष्ट्रीय वेबिनार

शिक्षा मंत्रालय द्वारा 24 सितंबर 2020 को प्रभावी प्रशासन और मानक संचालन पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस सत्र के लिए लक्षित लाभार्थी समूह में प्री-स्कूल और लोअर प्राइमरी शिक्षक, स्कूलों के प्रमुख, माता-पिता तथा सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभाग शामिल थे। शिक्षकों को सम्मानित करने और नई शिक्षा नीति-2020 को आगे बढ़ाने के लिए 8 सितंबर से 25 सितंबर 2020 तक शिक्षक पर्व मनाया जा रहा है। एनआईईपीए के वाइस चासंलर प्रो. एन. वी. वर्गीज; डीटीई एनसीईआरटी के असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ. के. विजयन; डीईपीएफई एनसीईआरटी के डीन रिसर्च एंड हेड प्रो ए. के. श्रीवास्तव और राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद, भोपाल की प्रधानाध्यापिका डॉ. ऊषा खरे इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में शामिल थे। प्रो. वर्गीज ने मानक संचालन और प्रमाणन के मौजूदा मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने प्रस्तुति के दौरान विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। प्रो. वर्गीज ने कहा कि कई देशों की प्रवृत्ति महत्वाकांक्षी मानकों को निर्धारित करने और फिर जवाबदेही को मापने के लिए इन मानकों का उपयोग करने की है। यह सुनिश्चित करने के लिए ही मानकों का उपयोग किया जाता है कि शिक्षक और स्कूल जिम्मेदार हैं तथा शिक्षण व अध्ययन की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968 ने स्कूलों में सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया, जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 ने कक्षाओं में सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी। यह 1990 का दशक ही था जबकि सीखने के न्यूनतम स्तर की अवधारणा सबसे आगे आ गई। उन्होंने कहा कि दो प्रमुख मुद्दे थे जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता थी। पहला, छात्र वह नहीं सीख रहे हैं जो उन्हें सीखना चाहिए। दूसरा, विभिन्न विद्यालयों में छात्र जो सीख रहे हैं, उसमें व्यापक भिन्नता है। आमतौर पर, सर्वेक्षण बताते हैं कि ज्यादातर निजी स्कूल, केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों के अलावा सरकारी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन करते हैं। विश्व स्तर पर, स्कूली शिक्षा में सीखने पर जोर देने के लिए एक बदलाव किया गया है। इससे स्कूलों पर दबाव बना है। माता-पिता अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना पसंद करते हैं। प्रो. वर्गीज ने कहा कि समय के साथ स्कूलों और छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए समाज की मांग बढ़ी है। प्रो. श्रीवास्तव की प्रस्तुति राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) स्कूल परिसरों की सिफारिश और इसके कार्यान्वयन पर केंद्रित रही। मुख्य सिफारिशें- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूल परिसरों और समूहों के लिए इस प्रकार हैं- ·         राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा 2025 तक स्कूलों के विद्यालय परिसरों में समूहीकरण। ·         सभी विषयों के लिए पर्याप्त संख्या में परामर्शदाता और शिक्षक सुनिश्चित करना। ·         पर्याप्त संसाधन इकट्ठा करना (प्रयोगशाला, कला, खेल उपकरण)। ·         अलगाव को दूर करने के लिए स्कूलों के बीच समुदाय की भावना का विकास करना। ·         सीडब्ल्यूडी के लिए स्कूलों के बीच सहयोग का आग्रह। ·         स्कूलों के समूह के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया। विद्यालय परिसर के कार्य ·         सामूहिक स्तर पर विद्यालयों के सुधार और उन्हें कुशल प्रशासन में लाने के लिए शक्ति के विकेंद्रीकरण का उद्देश्य। ·         स्कूल शिक्षा निदेशालय विद्यालय परिसरों के अधिकार को विकसित करेगा और इसे अर्ध-स्वायत्त इकाइयों के रूप में माना जाएगा। ·         डीईओ और बीईओ विद्यालय के साथ बातचीत करेंगे। ·         विद्यालय परिसर को एकल इकाई के रूप में माना जाता है और कुछ कार्यों को करने के लिए स्वायत्ता दी जाएगी।...

Read moreDetails

शिक्षक पर्व पहल के तहत उच्च शिक्षा में नियामक सुधार पर वेबिनार

शिक्षा मंत्रालय हाल में घोषित नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर विभिन्न वेबिनार आयोजित कर 08 से लेकर 25...

Read moreDetails

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आईआईटी गुवाहाटी के 22वें दीक्षांत समारोह को कल वर्चुअली संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 22 सितंबर, 2020 को दोपहर 12 बजे वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आईआईटी, गुवाहाटी के दीक्षांत समारोह...

Read moreDetails

डॉ. हर्ष वर्धन ने रविवार संवाद-2 के दौरान सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से बातचीत की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्ष वर्धन ने आज दूसरी बार रविवार संवाद मंच के माध्यम से सोशल मीडिया पर...

Read moreDetails

शिक्षक पर्व पहल के तहत ‘समग्र और बहुविषयी शिक्षा की ओर’ विषय पर वेबिनार

शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षक पर्व के तहत नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) की प्रमुख विशेषताओं को उभारने के लिए यूजीसी...

Read moreDetails

शिक्षक पर्व पहल के अंतर्गत “भारतीय भाषाओं का संवर्धन” विषय पर वेबिनार

शिक्षा पर्व पहल के अंतर्गत केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान (सीआईआईएल) ने "भारतीय भाषाओं का संवर्धन" विषय पर 16 सितंबर को एक वेबिनार...

Read moreDetails

शिक्षक पर्व पहल के तहत “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्राध्‍यापकों के विकास” पर वेबिनार

शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षक पर्व पहल के अंतर्गत “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्राध्‍यापकों के विकास” पर 15 सितम्‍बर, 2020 को एक वेबिनार आयोजित किया। वेबिनार...

Read moreDetails

शिक्षा मंत्रालय हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत कल ‘हिन्दी का सौंदर्य’ विषय पर वेबिनार आयोजित करेगा

शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिनांक 8 से 25 सितंबर, 2020 के दौरान ‘‘शिक्षक पर्व’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान मंत्रालय...

Read moreDetails

युवाओं के समर्थन से संपूर्ण शिक्षा प्रणाली और अधिक प्रभावशाली बनेगी -रक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षक पर्व पहल के तहत एनएसएस, एनसीसी, एनवाईकेएस और उन्नत भारत अभियान (यूबीए) वॉलंटियर्स के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा...

Read moreDetails
Page 15 of 17 1 14 15 16 17
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News