“रामचरितमानस” – एक चौपाई
April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य
November 5, 2020
देश की प्रमुख संचार समाधान प्रदाता, भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज अपने नेटवर्क पर कम आय वाले ग्राहकों के लिए विशेष लाभ की घोषणा की है। जिससे उन्हें मौजूदा कोविड 19 महामारी के दौरान एक दूसरे से जुड़े रहने में मदद मिल सके। एकबार एयरटेल 55 मिलियन से अधिक कम आय वाले अपने ग्राहकों को 49 रुपये का पैक मुफ्त देगा। इस पैक में 38 रुपये का टॉकटाइम और 28 दिनों की वैधता के साथ 100 एमबी डेटा होगा। इसके माध्यम से एयरटेल 55 मिलियन से अधिक ग्राहकों को जोकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है, को जुड़े रहने और जरूरत पड़ने पर महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंच बनाने के लिए सशक्त बनाएगा। दोगुनाफायदा- इस दौर में ग्राहकों को एक दूसरे से जुड़े रहने की आवश्यकता बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए 79 रुपये का रिचार्ज कूपन खरीदने वाले एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को अब दोगुना फायदा मिलेगा। इससे उनके लिए मुश्किल समय में जुड़े रहना आसान हो जाएगा। एयरटेल के ग्राहकों को ये फायदे आने वाले हफ्ते में मिलेंगे। भारती एयरटेल के बारे में भारती एयरटेल का मुख्यालय भारत में है। एयरटेल दक्षिण एशिया और अफ्रीका के 18 देशों में 458 मिलियन से अधिक ग्राहकों के साथ एक वैश्विक संचार समाधान प्रदाता है। कंपनी विश्व स्तर पर शीर्ष तीन मोबाइल ऑपरेटरों में शामिल है और इसके नेटवर्क में दो बिलियन से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। एयरटेल भारत का सबसे बड़ा एकीकृत संचार समाधान प्रदाता और अफ्रीका में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है। एयरटेल के रिटेल पोर्टफोलियो में हाई स्पीड 4जी/4.5जी मोबाइल ब्रॉडबैंड, एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर शामिल है जो लीनियर और ऑन-डिमांड एंटरटेनमेंट में कन्वर्जेंस के साथ 1 जीबीपीएस तक स्पीड का वादा करता है। इसमें म्यूजिक और वीडियो में स्ट्रीमिंग सेवाएं, डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए एयरटेल कई तरह के समाधान पेश करता है जिसमें सुरक्षित कनेक्टिविटी, क्लाउड और डेटा सेंटर सेवाएं, साइबर सुरक्षा, आईओटी, एड टेक और क्लाउड आधारित संचार शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए www.airtel.com देखें।
Read moreDetailsभारत के प्रमुख संचार समाधान प्रदाता भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहे हेल्थ एप्प अपोलो 24/7 के साथ भागीदारी ...
Read moreDetailsभारत में सबसे तेजी से बढ़ रहे हेल्थ एप्प अपोलो 24|7एयरटेल के प्रीमियम और गोल्ड कस्टमर्स को अपने फ्लैगशिप प्रोग्राम ...
Read moreDetailsहर रोज और हर हफ्ते सैमसंग स्मार्टफोन, सोनी ब्लूटूथ स्पीकर और अमेज़न वाउचर्स समेत अन्य रोमांचक पुरस्कार जीतने के लिए ...
Read moreDetails© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.
© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.