• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

“बोलना तो नहीं आता, लेकिन कर्म करना आता है… महिलाओं को कैसे जिंदगी जीनी चाहिए, वो आता है” : केबीसी कर्मवीर फूलबसन यादव

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 22, 2020
in फिल्म एवं टेलीविज़न, मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
“बोलना तो नहीं आता, लेकिन कर्म करना आता है… महिलाओं को कैसे जिंदगी जीनी चाहिए, वो आता है” : केबीसी कर्मवीर फूलबसन यादव
ADVERTISEMENT

–    हॉट सीट पर उनके साथ होंगी रेणुका शहाणे!

जब महिलाएं एक दूसरे का साथ देती हैं, तो अद्भुत चीजें होती हैं। कौन बनेगा करोड़पति 12 की इस हफ्ते की कर्मवीर, छत्तीसगढ़ की फूलबसन यादव भी अपनी संस्था मां बम्लेश्वरी जनहित करे समिति के जरिए अपने उत्कृष्ट कार्यों के साथ एक सही मिसाल पेश कर रही हैं। इस हफ्ते हॉट सीट पर उनके साथ होंगी अभिनेत्री रेणुका शहाणे। तो इस शुक्रवार 23 अक्टूबर को आप भी यह पावरपैक्ड एपिसोड देखना ना भूलें।

50 वर्ष की फूलबसन यादव भारत में छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के विकास के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। पहले आत्मनिर्भर बनने के लिए उनका गरीबी से संघर्ष और फिर दूसरों को सशक्त बनाने में उनका योगदान, अनेक लोगों के लिए एक प्रेरणा है। उनका मिशन है कि वे महिलाओं को पुरुषों का वर्चस्व तोड़ते हुए देखें। अपने स्वयंसेवी समूहों के जरिए वे रोजगार के अवसर पैदा करके न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बना रही हैं बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और जलापूर्ति जैसी गांव की जरूरतों का भी ख्याल रख रही हैं। साथ ही वे बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता भी फैला रही हैं। इसके अलावा उन्होंने गांव में व्यसन मुक्ति अभियान चलाने के लिए एक ‘महिला फौज’ भी तैयार की है, ताकि वो घरेलू हिंसा के मामलों पर लगाम लगा सकें।

जब श्री बच्चन ने फूलबसन यादव का स्वागत किया तो उन्होंने कहा, “सबसे पहले तो मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। यहां इस मंच पर आकर ऐसा लगता है, जैसे मेरा सपना सच हो गया और मैं इस अवसर के लिए सोनी चैनल को धन्यवाद देना चाहूंगी। कहते हैं कि यदि आप में लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। मैं अपने गुरुदेव को धन्यवाद देना चाहूंगी जिनकी वजह से आज मैं यहां हूं। मैं मां बम्लेश्वरी समिति की अपनी 2 लाख महिलाओं की टीम और छत्तीसगढ़ के हर घर को धन्यवाद देना चाहूंगी। गांव की मिट्टी फेंकने वाली और गोबर उठाने वाली महिला, बोलना तो नहीं आता, लेकिन कर्म करना आता है।  महिलाओं को कैसे जिंदगी जीनी चाहिए, वो आता है। पहले गैया, बकरी चराते थे … अब महिलाओं को चराते हैं, जिंदगी जीने के लिए।”

जब श्री बच्चन ने उनसे जानना चाहा कि वो आर्थिक लेनदेन में हिसाब-किताब की बारीकियां कैसे समझ पाती हैं और इतना बड़ा संस्थान कैसे चलाती हैं, तब फूलबसन ने जवाब दिया, “जब आप अकेले रहते हैं, तो ये चीजें कभी आपके दिमाग में नहीं आतीं। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी कुत्ते या बिल्ली को पत्थर मारेंगे तो वो भाग जाएंगे। लेकिन कभी मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर मारकर देखिए! मधुमक्खियां आप पर हमला कर देंगी। यह संगठन की शक्ति है।” उन्होंने बड़ी सादगी से यह बात समझाई कि जब आप अकेले होते हैं, तब आपमें घबराहट होती है, लेकिन साथ मिलकर आप एक सामूहिक शक्ति बन जाते हैं, जिसे कोई रोक नहीं सकता।

फूलबसन के नजरिए और उनकी इच्छाशक्ति से प्रभावित होकर श्री बच्चन और रेणुका शहाणे, दोनों ने ही उनकी हौसला अफजाई की और उनकी जीत को सेलिब्रेट भी किया।

हॉट सीट पर फूलबसन यादव का साथ दे रहीं रेणुका शहाणे ने कहा, “उनकी (फूलबसन की) कहानी सुनकर मैंने महसूस किया कि मैं शिक्षित जरूर हूं, पर मुझे बुरा लगता है क्योंकि शिक्षित होने के बावजूद मेरे मन में कभी समाज के लिए ऐसी चीजें करने का ख्याल नहीं आया, जिस तरह उन्होंने पूरी हिम्मत के साथ यह किया है। शायद इस शो के बाद मैं ऐसा कुछ करना चाहूंगी। फूलबसन यादव से बात करते हुए रेणुका ने आगे कहा, “आज दो लाख महिलाएं आपके साथ जुड़ी हुई हैं और अब से दो लाख एक… मुझे भी जोड़ दीजिए उसमें।”

आने वाले एपिसोड में दर्शक पद्मश्री सम्मान से सम्मानित 50 वर्षीय फूलबसन यादव की मेहनत के बारे में जानेंगे, जो पिछले 19 वर्षों से छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के विकास के लिए उम्मीद की किरण बनी हुई हैं। रेणुका शहाणे, श्री अमिताभ बच्चन और हम सभी के साथ फूलबसन यादव को अपने अनुभव और अपनी उपलब्धियां बांटते जरूर देखिए।

देखना ना भूलें कौन बनेगा करोड़पति 12 का कर्मवीर स्पेशल एपिसोड, इस शुक्रवार 23 अक्टूबर को रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Related

Tags: KBCSony TV
ADVERTISEMENT
Previous Post

सैमसंग ने अमेजन और फ्लिपकार्ट पर अपने स्टोरेज डिवाइसेज, SSDs और माइक्रो एसडी कार्ड की रेंज पर रोमांचक ऑफर्स की घोषणा की

Next Post

आयकर विभाग ने बिहार में तलाशी अभियान चलाया

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’
खेल जगत

UNWTO द्वारा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड से सम्मानित धोरडो में आयोजित हुई भारत की प्रतिष्ठित मोटरसाइकलिंग इवेंट ‘बीओबीएमसी राइडर मैनिया 2025’

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
गुजरात कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग (GCCL) 2024 के भव्य समापन में हिडन ब्रेनस ने जीती चैंपियनशिप
मनोरंजन

गुजरात कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग (GCCL) 2024 के भव्य समापन में हिडन ब्रेनस ने जीती चैंपियनशिप

by Gujarat Patrika
December 19, 2024
पुष्पा 2: बॉक्स ऑफिस पर फिर से छाया अल्लू अर्जुन का जादू
Gujarat Patrika

पुष्पा 2: बॉक्स ऑफिस पर फिर से छाया अल्लू अर्जुन का जादू

by Gujarat Patrika
December 9, 2024
Next Post
आयकर विभाग ने श्रीनगर और कुपवाड़ा में कई ठिकानों पर छापे मारे

आयकर विभाग ने बिहार में तलाशी अभियान चलाया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.