“रामचरितमानस” – एक चौपाई
April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य
November 5, 2020
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो 'मेरे डैड की दुल्हन', जिसमें वरुण बडोला, श्वेता तिवारी और अंजलि तत्रारी लीड भूमिकाएं निभा ...
Read moreDetails- हॉट सीट पर उनके साथ होंगी रेणुका शहाणे! जब महिलाएं एक दूसरे का साथ देती हैं, तो अद्भुत चीजें होती हैं। ...
Read moreDetailsसोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो 'मेरे डैड की दुल्हन' इस समय छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर फिक्शन शो है।यह शो ...
Read moreDetailsसोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो 'मेरे डैड की दुल्हन' इस समय छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर फिक्शन शो है।यह शो बताता है कि जिंदगी में बहुत आगे भी सच्चे प्यार की तलाश की जा सकती है और बच्चे भी आगे चलकर अपने सिंगल पैरेंट्स के लिए जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं।जहां अंबर शर्मा (वरुण बडोला) और गुनीत (श्वेता तिवारी) के प्यार में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, वहीं ये जोड़ी अब शादी करने जा रही है। अंबर और गुनीत अब विवाह के बंधन में बंधने को तैयार हैं और अब परिवार और करीबी दोस्तों के बीच उनका यह बहुप्रतीक्षित विवाह संपन्न होगा।इस मौके पर जहां गुनीत क्रिम्सन रेड रंग के खूबसूरत शादी के जोड़े में नजर आएंगी, वहीं अंबर क्रीम और गोल्ड शेरवानी के साथ ऑरेंज पगड़ी पहनेंगे।दोनों अब एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करेंगे। अंबर की बेटी निया शर्मा (अंजलि तत्रारी) का लंबे समय का सपना रहा है कि उनके पिता शादी कर लें। निया 'अमनीत' (अंबर और गुनीत) की शादी के लिए वेडिंग प्लानर बन गई हैं और सभी रस्मों और कार्यक्रमों को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।निया और उसके दोस्त बारात में जमकर डांस करते भी नजर आएंगे, जिसके बाद अंबर और गुनीत फेरे भी लेंगे। अंबर और गुनीत की शादी को लेकर वरुण कहते हैं, "अंबर और गुनीत अब विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी के साथ अपने पिता के लिए एक योग्य दुल्हन ढूंढने का निया का सपना भी सच हो रहा है।यह अंबर और निया की जिंदगी का सबसे खास दिन होगा। अंबर को खुशी है कि उसे गुनीत के रूप में एक सच्चा साथी मिल गया है, जिसने उन्हें दिल से अपनाया है।अमनीत के वेडिंग सीक्वेंस की शूटिंग करना वाकई बहुत खास था।" इस ऑनस्क्रीन शादी को लेकर श्वेता तिवारी कहती हैं, "निया का लंबे समय का सपना सच होने जा रहा है, क्योंकि अंबर और गुनीत अब जिंदगी भर के लिए एक दूसरे के हो रहे हैं। 'अमनीत' की शादी यकीनन 'मेरे डैड की दुल्हन' का सबसे बड़ा हाइलाइट है। यह किरदार हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।" 'मेरे डैड की दुल्हन' में देखिए अंबर और गुनीत की बहुप्रतीक्षित शादी, आज रात 10.30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर!
Read moreDetailsसोनी टीवी का ताजातरीन शो इंडिया वाली मां यह दिखाता है कि भले ही आप दुनिया जीत लें, लेकिन एक मां की जरूरत महसूस करने के लिए आप कभी बड़े नहीं होते। सुचिता त्रिवेदी, अक्षय म्हात्रे और नितेश पांडे के लीड रोल में बने इस शो में दर्शक एक मां की दिल छू लेने वाली कहानी देखेंगे, जिसमें वो अपने बेटे को हर मुश्किलों से महफूज़ रखती है। इस शो में दर्शाया गया है कि एक मां अपने बच्चे को जिंदगी के खास सबक सिखाती है, चाहे वो उसका पहला कदम हो, खाने की आदत हो, लिखना-पढ़ना या फिर प्रार्थना करना हो। एक शिक्षक के रूप में मां अपने बच्चे को उसके आसपास का वातावरण समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक शिक्षक के रूप में मां के महत्व को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। इस शो में रोहन का रोल निभा रहे अक्षय म्हात्रे ने कहा, "अपने बच्चे की परवरिश के दौरान एक मां कई तरह के त्याग करती हैं और इसी सफर में एक बच्चा संवेदनशील और ख्याल रखने वाला बनता है और दूसरों के प्रति दया का भाव रखना सीखता है। इस शो में मैं रोहन का किरदार निभा रहा हूं, जो रास्ते से भटक गया है और जो मां का महत्व नहीं जानता। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर अब मैं समझ गया हूं कि मां ही आपकी पहली और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होती है। वो आपका पालन पोषण करती है और जगत जननी कहलाती है।” शीन दास यानी चिनम्मा कहती हैं, “किसी ने सच ही कहा है कि ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने मां को बनाया। एक मां ही है, जो अपने बच्चे की हर जरूरत का ख्याल रखती है और जन्म से उसकी परवरिश करती है। वो अपने बच्चे को ताकत देती है और उसे काबिल बनाती है। मेरी जिंदगी में मेरी मां सबसे बढ़कर है क्योंकि वो इंडिया वाली मां की तरह ही हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं।” इंडिया वाली मां का रोल निभा रहीं सुचिता त्रिवेदी ने मां के प्रति अपना प्यार जताते हुए कहा, “मेरी मां मेरी बेस्ट टीचर हैं, जिन्होंने जिंदगी के हर मोड़ पर मुझे दिशा दिखाई। मैं अपने हर सुख-दुख में उनके पास ही जाती हूं। मुझे लगता है कि काकू का किरदार बिल्कुल उनकी तरह है।” देखिए इंडिया वाली मां, सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।
Read moreDetails© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.
© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.