कलर्स ‘द बिग पिक्चर’ का यह वीकेंड एपिसोड जरूर देखने लायक होगा, क्योंकि रणवीर सिंह का साथ देने खुद सलमान खान आएंगे! इस बार एनर्जी लेवल बहुत ऊँचा होने वाला है, क्योंकि रणवीर इस ‘अनोखे’ क्विज शो में सलमान का पहली बार स्वागत करेंगे। सलमान की फिल्म ‘अंतिम’ के को-स्टार्स आयुष शर्मा और महिमा मकवाना भी रणवीर के साथ इस यादगार शाम में उनके साथ होंगे।

रणवीर खुद लाखों लोगों के लिये एक प्रेरणा हैं, लेकिन इस एपिसोड में उन्होंने बताया कि सलमान खान हमेशा से उनकी प्रेरणा रहे हैं। रणवीर ने बताया कि वे सलमान से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म में सलमान द्वारा पहनी गई टोपी को लिंकिंग रोड से 10 रूपये में खरीदा था। इतना ही नहीं, उन्होंने ‘तेरे नाम’ फिल्म का सलमान का हेयरस्टाइल भी रखा था और ‘ओ ओ जाने जाना’ गाना देखने के बाद अपनी जींस का स्टाइल बदला था! इसके बाद रणवीर ने एक अच्छी याद बताई, जब सलमान ने उन्हें स्कूल के एनुअल डे पर परफॉर्म करते देखा था। यह बताने के बाद रणवीर ने कहा कि “मैंने एक प्ले किया और बाद में मैंने अर्पिता से पूछा- कुछ बोला उन्होंने?’’ और अर्पिता ने बताया कि सलमान को उनका परफॉर्मेंस सचमुच पसंद आया! तब रणवीर ने कहा, “मैं तो फ्लैट हो गया यार!’’
इसके बाद रणवीर ने बताया कि वे अब भी सलमान खान की फिल्में देखने जाते समय थियेटर्स में सीटी लेकर जाते हैं।
तो एक बेहतरीन वीकेंड के लिये तैयार हो जाइये, क्योंकि रणवीर और सलमान अपने अंदाज और आकर्षक शख्सियत से स्टेज पर धूम मचाने जा रहे हैं!
इन बेहतरीन पलों का आनंद उठाईये कलर्स ‘द बिग पिक्चर’ प्रेजेंटेड बाय बायजू’ज और क्वॉइनस्विच, पावर्ड बाय कोटक महिन्द्रा बैंक और कैडबरी डेयरी मिल्क में, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, केवल कलर्स और वूट पर!





















