• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 15, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की प्रतियोगी अंजलि आनंद कहती हैं, ”मैंने शो में जो हासिल किया है, उस पर मुझे बेहद गर्व है।”

कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की प्रतियोगी अंजलि आनंद कहती हैं, ''मैंने शो में जो हासिल किया है, उस पर मुझे बेहद गर्व है।''

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
August 5, 2023
in Gujarat Patrika, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की प्रतियोगी अंजलि आनंद कहती हैं, ”मैंने शो में जो हासिल किया है, उस पर मुझे बेहद गर्व है।”
ADVERTISEMENT

जंगल में जीवित रहना कोई आसान काम नहीं है क्योंकि यहां सबसे बड़ी चुनौती अपने सबसे बड़े दुश्मन, अपने डर को हराना है। डर के फैक्टर को बिल्कुल नए स्तर पर बढ़ाते हुए, भारत का सबसे प्रतीक्षित स्टंट-आधारित रियलिटी शो, मारुति सुजुकी की प्रस्तुति ‘खतरों के खिलाड़ी 13’, एक रोमांचक जंगल-थीम वाले सीज़न के साथ कलर्स पर लौट आया है। निर्विवाद एक्शन मास्टर और शो के मेज़बान, रोहित शेट्टी दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के जंगल में पहले कभी नहीं देखे गए स्टंट से डेयरडेविल प्रतियोगियों के साहस को जांच रहे हैं। प्रसिद्ध टेलीविज़न अभिनेत्री अंजलि आनंद ने अपने डर पर विजय पाने का अपना अनुभव साझा किया।

1. हमें केप टाउन में कलर्स के खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए की गई अपनी शूटिंग के समग्र अनुभव के बारे में कुछ बताएं।

A. केप टाउन में कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में भाग लेना मेरे लिए शानदार सफर रहा है। मैं शुरू में घबराई हुई थी, लेकिन जब मैंने स्टंट करने शुरू किए, तो मेरी घबराहट दूर हो गई। अनेक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और मैंने अपना एक अलग पहलू खोजा। शो में मैंने जो हासिल किया है, उस पर मुझे बेहद गर्व है। इस शूटिंग का समग्र अनुभव जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर था।

2. इस शानदार यात्रा के दौरान आपने किन डरों पर काबू पाया और आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?

A. कलर्स का खतरों के खिलाड़ी 13 मुख्य रूप से एक मानसिक खेल था, जिसमें शारीरिक चुनौतियों की भूमिका छोटी थी। यह मानसिक रूप से तैयार होने के बारे में था, क्योंकि केवल शारीरिक क्षमता ही आपको नहीं बचा सकती। मुझे एहसास हुआ कि मेरी भावनाएं हमेशा चरम पर थीं, लेकिन मैंने विभिन्न हालातों में अपने नए पहलुओं की खोज की। हैरानी की बात यह है, कि जब एक फ़ोटोशूट के दौरान और एक स्टंट के दौरान भी मुझ पर सांप फेंका गया तब भी मैं शांत रही। थोड़ी देर बाद, मैंने मगरमच्छों को ऐसे संभाला जैसे कि वे मेरे पालतू कुत्ते हों। इस सफर ने मुझे अपने व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को समझने का मौका दिया।

3. आपका पहला स्टंट कौन सा था, जब आप स्टंट कर रही थी तो आपको कैसा महसूस हुआ और इसे पूरा करके आपको कैसा महसूस हुआ?

A. कलर्स के खतरों के खिलाड़ी 13 में पहला स्टंट, हर किसी का पहला स्टंट था। हमें एक झील के ऊपर मंडरा रहे हेलीकॉप्टर से लटकी रस्सी से बंधे कार्गो बैग्स को पकड़े रखना था। यह पूरी तरह से मेरे कौशल से बाहर की बात थी। मुझे अनजाने में पानी में गोता लगाने के डर का सामना करना पड़ा, और यह मज़ेदार नहीं था।

4. शो के होस्ट रोहित शेट्टी द्वारा दिए गए समर्थन और मार्गदर्शन पर आपके क्या विचार हैं?

A. कलर्स का खतरों के खिलाड़ी 13 के पिछले सीज़न देखने के बाद, मेरा मानना है कि रोहित शेट्टी एक्शन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं। मुझे एहसास हुआ कि अगर भारत में कोई इतने बेहतरीन स्टंट कर सकता है तो वह वही हैं। मैंने अब तक जितने भी स्टंट किए उनमें मिली सफलता का श्रेय उनके मार्गदर्शन को जाता है। उनके बिना, मैं ये प्रदर्शन नहीं कर पाती।

5. कलर्स के खतरों के खिलाड़ी में रोमांच, भावनाओं और डर से भरी इस रोलरकोस्टर राइड ने एक व्यक्ति के रूप में आपको कैसे बदला है?

A. कलर्स के खतरों के खिलाड़ी 13 से मिले अपने अनुभवों से, मैं अपने डर को लेकर अधिक जागरूक हो गई हूं और पूरे आत्मविश्वास के साथ यह जानने लगी हूं वास्तव में मुझे किस चीज से डर लगता है। मैं कभी-कभी मज़ाक में इसे पीटीएसडी कहती हूं, क्योंकि कुछ ट्रिगर अब भी खतरे या बेचैनी की भावना पैदा करते हैं। ये दर्दनाक यादें आसानी से धुंधली नहीं होंगी, और शो देखते समय भी, कुछ एक्शंस मुझे मेरे फ़ोबिया की याद दिलाते हैं। इन अनुभवों से उबरने में समय लगेगा।

6. आपने केप टाउन जाने से पहले खुद को स्टंट के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया। आपको क्या लगता है कि शो की शूटिंग के दौरान इससे आपको कितनी मदद मिली?

A. आप चाहे कितनी भी तैयारी कर लें, आप शो में प्रतियोगियों के सामने आने वाली अप्रत्याशित स्थितियों और चुनौतियों का पूरी तरह अनुमान नहीं लगा सकते हैं। हमने जो पहले कभी नहीं देखे गए स्टंट किए हैं, उनके लिए कोई तैयारी नहीं की जा सकती है। हालांकि वर्कआउट करने और चुस्ती में सुधार करने से कुछ हद तक मदद मिल सकती है, लेकिन स्थितियों का अनूठापन अक्सर हमारी शारीरिक तैयारी पर हावी हो जाता है। तैरने में सक्षम होने से मुझे कुछ स्थितियों में फायदा हुआ, लेकिन कुल मिलाकर, केवल चुस्ती से कोई खास फर्क नहीं पड़ा।

7. क्या आप शो के दौरान घटित कोई यादगार पल या घटना साझा कर सकती हैं?

A. मुझे किसी स्टंट को सफलतापूर्वक करने का एहसास बहुत अच्छा लगा। जब हम शो की शूटिंग नहीं कर रहे होते, तो प्रतियोगियों के साथ मस्ती करना बेहद यादगार था।

8. शो में अपने साथी प्रतियोगियों के साथ आपकी बॉन्ड कैसी थी और दोस्ती कैसे हुई?

A. कलर्स के खतरों के खिलाड़ी 13 में रहने के दौरान मैंने अपने साथी प्रतियोगियों के साथ मजबूत बॉन्ड बनाए, और मुझे अभी भी अपने पड़ोसी प्रतियोगियों के कमरों के नंबर याद हैं। हम अक्सर लंच और डिनर साथ में करते। मेरे सफर के दौरान अंजुम फकीह और अर्जित तनेजा सबसे पहले मेरे दोस्त बने। हमारी दोस्ती बढ़ती रही, और मुझे पता है कि इनमें से कुछ लोग जीवन भर मेरे दोस्त रहेंगे।

9. आपके प्रशंसकों के लिए कोई संदेश।

A. प्रशंसकों के लिए मेरा संदेश है कि जीवन अपनी शर्तों पर जिएं। खतरों के खिलाड़ी 13 पर, मैंने अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ किया और उन चीजों से परहेज किया जो मैं नहीं कर सकती थी या नहीं करती। मैं दर्शकों को याद दिलाना चाहती हूं कि हर अनुभव आपको मजबूत बनाता है, इसलिए उन्हें अपनाएं और यात्रा करके दुनिया को जानें।

विशेष भागीदार के रूप में सेरा सेनेटरीवेयर के साथ, मारुति सुज़ुकी की प्रस्तुति ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में डेयरडेविल प्रतियोगियों की रोमांचक यात्रा देखें, जो प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात 9:00 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित है!

Related

Tags: Anjali AnandEntertainmentKhatron Ke KhiladiTelevision
ADVERTISEMENT
Previous Post

प्रसिद्ध अभिनेता योगेश महाजन कलर्स के शो ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ में शुक्राचार्य की भूमिका निभाएंगे

Next Post

कलर्स के ‘नीरजा… एक नई पहचान’ में अयूब खान कहते हैं, “मेरी कामना है कि यह शो लोगों में समानुभूति की भावना पैदा करे”

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
कलर्स के ‘नीरजा… एक नई पहचान’ में अयूब खान कहते हैं, “मेरी कामना है कि यह शो लोगों में समानुभूति की भावना पैदा करे”

कलर्स के ‘नीरजा... एक नई पहचान’ में अयूब खान कहते हैं, “मेरी कामना है कि यह शो लोगों में समानुभूति की भावना पैदा करे”

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.