• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 15, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

कलर्स के ‘नीरजा… एक नई पहचान’ में अयूब खान कहते हैं, “मेरी कामना है कि यह शो लोगों में समानुभूति की भावना पैदा करे”

कलर्स के ‘नीरजा... एक नई पहचान’ में अयूब खान कहते हैं, “मेरी कामना है कि यह शो लोगों में समानुभूति की भावना पैदा करे”

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
August 5, 2023
in Gujarat Patrika, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कलर्स के ‘नीरजा… एक नई पहचान’ में अयूब खान कहते हैं, “मेरी कामना है कि यह शो लोगों में समानुभूति की भावना पैदा करे”
ADVERTISEMENT

कलर्स प्रस्तुत करता है ‘नीरजा… एक नई पहचान’ एक मनोरंजक पारिवारिक ड्रामा, जिसमें दिखाया गया है कि एक मां, प्रॉतिमा कोलकाता के कुख्यात रेड-लाइट एरिया, सोनागाछी में रहते हुए भी अपनी बेटी, नीरजा को बेहतर भविष्य देने के लिए किस हद तक जा सकती है। जैसे-जैसे नीरजा बड़ी होती है, उसे और एक प्रतिष्ठित परिवार के वारिस अबीर को एक—दूसरे से प्यार हो जाता है। सोनागाछी की मैडम दीदुन, अबीर के पिता बिजॉय और अबीर की बुआ शुभ्रा इस रिश्ते के विरुद्ध हैं। देखने वाली बात यह है कि क्या नीरजा को सम्मानजनक और प्यार भरा जीवन मिलेगा।

प्रतिभाशाली एक्टर अयूब खान इसमें बिजॉय बागची की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। सुधीर शर्मा के सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ‘नीरजा… एक नई पहचान’ का प्रीमियर 10 जुलाई 2023 को होगा और हर सोमवार से रविवार रात 8:30 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा।

नीचे अंश पेश हैं:

हमें इस शो ‘नीरजा…एक नई पहचान’ के बारे में बताएं।

कलर्स का सोशल ड्रामा, ‘नीरजा…एक नई पहचान’ एक मां के अपनी बेटी नीरजा के प्रति अटूट प्रेम की दिल को छू लेने वाली कहानी बताता है। कोलकाता के रेड-लाइट एरिया सोनागाछी में जन्मी और पली-बढ़ी होने के बावजूद, नीरजा को उसकी मां ने समाज के खतरों और पूर्वाग्रहों से बचाया है। यह शो एक मां के संघर्ष और बलिदान को बड़ी खूबसूरती दर्शाता है, जो अपनी बेटी को अच्छा भविष्य देने के लिए सबकुछ करती है और एक बदनाम जगह में रहने के कारण सामने आने वाली चुनौतियों से लड़ती है। दूसरी तरफ, अबीर एक अमीर इलाके में रहता है और समृद्ध पालन-पोषण का आनंद लेता है। हालांकि, भाग्य ने उसके लिए कुछ अप्रत्याशित लिख रखा है। नीरजा मासूम और प्यारी है, जबकि अबीर नेक और मेहनती व्यक्ति है। इस मनोरम कहानी के माध्यम से, दर्शक देखेंगे कि कैसे नीरजा और अबीर की राहें मिलती हैं। यह देखने लायक होगा कि अबीर का पिता, बिजॉय उनकी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाने में कैसे प्रेरक की भूमिका निभाता है।

शो में अपने किरदार के बारे में बताएं।

मैं बिजॉय की भूमिका निभा रहा हूं जो अबीर सहित तीन बेटों का 55 वर्षीय पिता है। वह बागची परिवार का मुखिया है। वह सिद्धांतों पर चलने वाला व्यक्ति है, जो अपनी परंपरा और नैतिकता का पूरा सम्मान करता है। वह एक विद्वान व्यक्ति है और जीवन के प्रति उसका उदार दृष्टिकोण उसे समाज का सम्मानित व्यक्ति बनाता है। वह अपने दो बेटों सार्थक और कौशिक की मदद से निर्माण और पावरलूम का पारिवारिक व्यवसाय चलाता है। अपने तीसरे बेटे अबीर के लिए उसके दिल में खास जगह है। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि मेरा किरदार इस सम्मोहक कहानी में क्या मोड़ लाएगा।

आपने इस किरदार को निभाने के लिए क्या तैयारी की?

मैंने काफी हद तक अपने दृष्टिकोण के अुनसार काम किया है और जितना हो सके उतना सहज और स्वाभाविक रहने की कोशिश करता हूं। ‘नीरजा… एक नई पहचान’ पर काम करते हुए, टीम ने मुझे किरदारों की जटिलताओं को दर्शाते हुए व्यापक विवरण दिया। इस आधार पर, मैंने इस किरदार को समझने और इसकी व्याख्या करने की अपनी प्रक्रिया शुरू की, जिससे इस कहानी में यह किरदार स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ रहा है।

आपने इस शो में ऐसे पिता की भूमिका निभाने के लिए हां क्यों कही, जो सिद्धांतों पर चलने वाला व्यक्ति है और उसका दिल सोने का है?

एक अभिनेता के रूप में, मेरी रुचि उन भूमिकाओं में है, जिनसे मैं मानवीय भावनाओं की जटिलताओं को समझ सकूं और प्रेम व सहानुभूति की शक्ति का प्रदर्शन कर सकूं। बिजॉय के किरदार ने मुझे एक पिता के प्यार की गहराई में उतरने और अपने सिद्धांतों को कायम रखते हुए उसके आंतरिक संघर्षों और चुनौतियों को प्रदर्शित करने का मौका दिया। मैं बिजॉय के सफर को जीवंत करने और पारिवारिक रिश्तों के महत्व और अपने मूल आदर्शों के प्रति सच्चे रहने से मिलने वाली ताकत पर प्रकाश डालने के अवसर से मंत्रमुग्ध हो गया।

क्या इस शो को किसी अन्य शो से अलग बनाता है?

नीरजा… एक नई पहचान एक मां और बेटी के बीच के रिश्ते पर प्रकाश डालने वाली कहानी है, जो ऐसी परिस्थितियों में रह रही हैं जहां उसकी बेटी का भविष्य खतरे में है। यह आकर्षक सोशल ड्रामा भावना, ड्रामा और रोमांस का एक आदर्श मिश्रण है, जिसे इस शानदार कहानी में अच्छी तरह से बुना गया है। सामाजिक मानदंडों और विभिन्न भावनाओं के अपने शक्तिशाली प्रदर्शन के माध्यम से, यह शो दर्शकों को एक हार्दिक और विचारोत्तेजक कहानी प्रदान करता है।

आप किस तरह से उम्मीद करते हैं कि दर्शक आपके किरदार के सिद्धांतों और अपने बेटे की पसंद के प्रति उसके अटूट समर्थन से जुड़ेंगे? क्या आपका किरदार दर्शकों को कोई संदेश या सबक देना चाहते हैं?

मुझे उम्मीद है कि दर्शक बिजॉय के आदर्शों और अपने बेटे की पसंद के प्रति उसके अटूट समर्थन से जुड़ेंगे। बिजॉय एक सहायक पिता का आदर्श उदाहरण है, जो समाज के निर्णयों के बावजूद, अपने बच्चे का अटूट समर्थन करता है। अपने किरदार के माध्यम से, मैं सामाजिक मानदंडों और पूर्वाग्रहों की जगह प्यार और स्वीकृति के महत्व को बताना चाहता हूं। मेरी कामना है कि यह शो लोगों में समानुभूति की भावना पैदा करे।

Related

Tags: ColorsEntertainmentTelevision
ADVERTISEMENT
Previous Post

कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की प्रतियोगी अंजलि आनंद कहती हैं, ”मैंने शो में जो हासिल किया है, उस पर मुझे बेहद गर्व है।”

Next Post

नीरजा… एक नई पहचान की शूटिंग के दौरान मुझे दुल्हन के लिबास में देखकर मेरे पिता की आंखों में आंसू आ गए” – आस्था शर्मा

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
नीरजा… एक नई पहचान की शूटिंग के दौरान मुझे दुल्हन के लिबास में देखकर मेरे पिता की आंखों में आंसू आ गए” – आस्था शर्मा

नीरजा... एक नई पहचान की शूटिंग के दौरान मुझे दुल्हन के लिबास में देखकर मेरे पिता की आंखों में आंसू आ गए” - आस्था शर्मा

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.