• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद ने स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए अमदावाद डिस्टैंस रनर्स एसोसिएशन के सहयोग से वॉकेथॉन और दौड़ का आयोजन किया

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 29, 2023
in Gujarat Patrika, स्वास्थ्य एवं फिटनेस, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद ने स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए अमदावाद डिस्टैंस रनर्स एसोसिएशन के सहयोग से वॉकेथॉन और दौड़ का आयोजन किया
ADVERTISEMENT

एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद ने अक्टूबर में स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर अमदावाद डिस्टैंस रनर्स एसोसिएशन के सहयोग से एक वॉकेथॉन और दौड़ का आयोजन किया। इस वॉकेथॉन और दौड़ का उद्देश्य स्तन कैंसर और समय पर उसकी पहचान करने के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम का उदघाटन स्तन कैंसर सर्वाइवर, एक्टिविस्ट और रनर, सुश्री जागृति गोहिल (जाह्नवी) ने श्री गौतम सीबी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और डॉ. डीजी विजय, सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद की मौजूदगी में किया। 10 किमी, 3 किमी और 5 किमी दूरी की यह वॉकेथॉन और दौड़ आगामी एचसीजी कैंसर सेंटर, भागवत विद्यापीठ के सामने, सोला से शुरू हुई और यहीं इनका समापन हुआ।

इस आयोजन में आम जनता, डॉक्टरों और एचसीजी स्टाफ के सदस्यों सहित भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के 800 से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। “वॉक फॉर होप/रन फॉर ए क्योर” थीम के साथ इस आयोजन का उद्देश्य स्तन कैंसर से लड़ने के उपाय करने और चुस्त रहने के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर सामुदायिक सहयोग की मजबूत भावना देखने को मिली। सभी प्रतिभागी पिंक टी-शर्ट पहनकर स्तन कैंसर और समय पर उसकी पहचान करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी एक जुटता प्रदर्शित कर रहे थे।

इस अवसर पर एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, श्री गौतम सीबी ने कहा, “एचसीजी में हम स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने को केवल एक जिम्मेदारी नहीं मानते हैं, बल्कि एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण की ओर यह हमारी गहरी प्रतिबद्धता है। इस वॉकेथॉन और दौड़ के लिए अमदावाद डिस्टैंस रनर्स और स्तन कैंसर सर्वाइवर, सुश्री जागृति गोहिल के साथ हमारा सहयोग इस उद्देश्य की ओर हमारी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रमाण है। हम स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मुख्य भूमिका निभाने के अपने मिशन पर अटल हैं।”

स्तन कैंसर सर्वाइवर और एक्टिविस्ट, सुश्री जागृति गोहिल ने कहा, “मुझे एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद के साथ जुड़कर इस वॉकेथॉन और दौड़ में भाग लेने में गर्व महसूस हो रहा है। इसकी मदद से हम महिलाओं को स्तन कैंसर से लड़ने के लिए इसके कलंक को तोड़कर समय पर जाँच कराने के महत्व के बारे में शिक्षित और सशक्त बना रहे हैं। मैं स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के इस अभियान के लिए एचसीजी को धन्यवाद देती हूँ।”

इस कार्यक्रम के बारे में एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद के सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ. डीजी विजय ने कहा, “दुनिया की लाखों महिलाएँ स्तन कैंसर का शिकार हो चुकी हैं, इसलिए इसका परीक्षण कराना और समय पर इसकी पहचान करना बहुत आवश्यक है। वॉकेथॉन और दौड़ जैसे कार्यक्रम लोगों के बीच जागरूकता व ज्ञान बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों द्वारा हम समाज को समय पर स्तन कैंसर की जाँच कराने, उसकी पहचान करने और ज़िंदगियाँ बचाने की जागरूकता बढ़ाने के लिए एकजुट करते हैं।”

एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद का मिशन कैंसर की जागरूकता बढ़ाना, उसकी समय पर पहचान करना और उसका विस्तृत इलाज करना है। एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने वाले सभी लोगों का आभारी है। वो एक समुदाय के रूप में स्वस्थ और स्तन कैंसर-मुक्त जीवन जीने की ओर अटूट प्रतिबद्धता रखते हैं। इस आयोजन ने एक स्वस्थ व समझदार समाज बनाने की ओर एचसीजी के प्रयासों में तेज़ी लायी है।

Related

Tags: AhmedabadBreast Cancer awarenessCenterDistance Runners AssociationHCG Cancerwalkathon
ADVERTISEMENT
Previous Post

कलर्स के ‘बिग बॉस’ की भव्य दुनिया में आपका स्वागत है

Next Post

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना के बारे में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से बात की

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

February 6, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना के बारे में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से बात की

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना के बारे में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से बात की

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.