• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
Gujarat Patrika
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
  • राष्ट्रीय
  • आंतरराष्ट्रीय
  • राजनीती
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • कला साहित्य
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • विशेष
No Result
View All Result
GUJARAT PATRIKA
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT

कलर्स के ‘बिग बॉस’ की भव्य दुनिया में आपका स्वागत है

कलर्स के ‘बिग बॉस’ की भव्य दुनिया में आपका स्वागत है

Gujarat Patrika by Gujarat Patrika
October 29, 2023
in Gujarat Patrika, मनोरंजन, हिंदी समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कलर्स के ‘बिग बॉस’ की भव्य दुनिया में आपका स्वागत है
ADVERTISEMENT

बिग बॉस दिल, दिमाग और दम के मंत्र के साथ मनोरंजन की एक पूरी नई दुनिया लेकर आया है

महीनों के इंतज़ार के बाद, आखिरकार भारत के पसंदीदा रियलिटी शो कलर्स के ‘बिग बॉस’ से पर्दा उठ गया है, और दर्शकों को इसके प्रीमियर में हाई-ऑक्टेन ग्लैमर और मनोरंजन का आनंद मिल रहा है। दर्शकों को भव्य बिग बॉस हाउस देखने को मिला, जिसे यूरोप के वास्तुशिल्प आकर्षण से प्रेरित एक भव्य दुनिया की तरह डिज़ाइन किया गया था। अगर आप सोच रहे हैं कि अपने घर से दूर रहना कैसा होता है, तो आप जल्द ही प्रतियोगियों के सफर से जान जाएंगे। प्रतियोगियों और दर्शकों को चकाचौंध करने के क्रम को जारी रखते हुए, क्रिएटिव मास्टरमाइंड ओमंग कुमार बी और वनिता गरुड़ ने शो के नवीनतम सीज़न के लिए एक फैंटसीलैंड की सुंदरता को जीवंत कर दिया है। इस जोड़ी ने घर के डेकोरेशन और माहौल में दिल, दिमाग और दम के मंत्र को शामिल कर दिया है। हर जादुई दुनिया की तरह, इसके भी अपने रहस्य हैं। आइए इस भव्य मेंशन की सैर करें!

मास्टर के साम्राज्य में प्रवेश

घर का मुख्य द्वार एक बगीचे में खुलता है जिसे एक आरामदायक बैठक ओर उसके बगल से एक अलंकृत पेड़ के साथ एक मंत्रमुग्ध करने वाले बैकयार्ड में बदल दिया गया है। जाइरोस्कोप के आकार की एक विशाल आंख पूल के ऊपर लटकी हुई है, जो शो के ब्रह्मांड और विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। गार्डन एरिया से लिविंग रूम तक के डोरवे को एक शानदार पेगासस की मूर्ति और कोरल रीफ जैसे तोरणद्वार से सजाया गया है।

क्या पक रहा है?

इस उत्तम मध्ययुगीन देशी रसोई में घर के सदस्यों के बीच खाने से संबंधित चर्चाएं होंगी, और दर्शकों की मनोरंजन की भूख को शांत करेगी। प्रकृति का आभास देने वाली रस्टिक मटीरियल से निर्मित, इस हलचल वाली जगह में एक बड़ी लकड़ी की टेबल, बार स्टूल, लकड़ी के वर्कटॉप, जटिलता से डिज़ाइन किए गए केबिनेट, विंटेज कटलरी, डेकॉर आइटम और एक्ज़ॉटिक फूलों के फूलदान हैं।

ड्रामा का गंतव्य

वह मुख्य प्रवेश द्वार जिससे होते हुए प्रतियोगी घर में कदम रखेंगे, उसमें कई दर्पण जड़े गए हैं; यह लिविंग रूम में खुलता है और एक भव्य टोन सेट करता है। पहली बार, लिविंग एरिया का फर्श किसी सुंदर यूरोपीय सड़क का आभास देता है और आर्किटेक्चर में पूरे महाद्वीप की विभिन्न संस्कृतियों के संकेत हैं। विस्तृत पत्थर की नक्काशी, सीढ़ियों, एल्कोव और बालकनियों से सुसज्जित, लिविंग रूम में विक्टोरियन महल के रहस्य और समृद्धि की भावना है। लिविंग एरिया का विस्तार अलग-अलग डाइनिंग एरिया के साथ तीन अलग-अलग सेक्शन में किया गया है।

मनोरंजन के लिए जगह बनाएं

पिंक, लाइलेक और सफेद रंग के पेस्टल रंगों में पेंट किया गया, घर के पहले सेक्शन में रोमियो और जूलियट से प्रेरित पत्थर और बालकनियों से बना एक सुंदर अग्रभाग है। एक शानदार बाथरूम, मेडिटेशन ज़ोन, थेरेपी रूम, आलीशान सोफे और भव्य हेडरेस्ट से सुसज्जित, इस ज़ोन ने पेरिसियन सुइट की आभा को रीक्रिएट किया है। लाइट और चमकदार एक्सेसरीज़ के खेल के साथ, इस एरिया को लैंप, कैंडलस्टिक्स, हैंडल, फ्रेम, दर्पण, नक्काशी, फ्रेम, और गुलाब की जाली से सजाया गया है। इस सेक्शन का मुख्य आकर्षण थेरेपी रूम है जिसकी दीवारें मिस्र के चित्रलिपि से ढकी हुई हैं।

दूसरे सेक्शन को ज्यादातर लकड़ी से बनाया गया है, और यह विचारकों के लिए बनाए गए कक्ष की तरह प्रतीत होता है। एक विशाल लकड़ी के हाथ और दीवार पर लगे शतरंज के मोहरों के साथ, इस क्षेत्र में एक ज्ञान वृक्ष, एक सीक्रेट लाइब्रेरी और कई केबिनेट हैं। इसकी दीवारें साइबॉर्ग और रहस्यमय प्राणियों से सुसज्जित हैं जो प्राचीन और आधुनिक दुनिया की भावना को समान रूप से प्रदर्शित करती हैं।

भयानक लाल रोशनी में चमकते हुए, रूम के तीसरे सेक्शन में भयंकर फर्नीचर और डेकोरेशन हैं। इसके फर्श से लेकर छत तक, सब कुछ लाल और काले रंग में है। इस जगह में एक बेडपोस्ट में काले गुलाबों से घिरी एक काली एंजेल की मूर्ति है। इस जगह का लैंडमार्क एलिमेंट कई दुर्गों के बीच रखा एक पुराना टेलीफ़ोन है।

किसी भी पाप की माफी नहीं

जादुई दुनिया जैसा, कन्फेशन रूम रहस्यमय और मंद रोशनी वाला है। काले और सुनहरे पैलेट में डिज़ाइन किया गया, यह प्रसिद्ध रूम प्रतियोगियों के संवेदनशील समय का गवाह बनेगा। इसके बीच में, इस रूम में एक असबाबवाला सिंहासन है, जिस पर पंखों वाला शेर बना हुआ है। पहली बार, इस डरावने कमरे में बालकनी और सीढ़ी है।

वार का बैटलग्राउंड

यह प्रतिष्ठित वार स्टेज एक ऐसा एरीना रहा है जहां ड्रामा, ग्लैमर और मनोरंजन चरम पर है। इस साल, इसे एक पुराने रेलवे स्टेशन की तर्ज पर रीमॉडल किया गया है, जिसमें एक विशाल, पंखों वाले ड्रैगन ने ट्रेन को पकड़े रखा है।

घर को डिज़ाइन करने के बारे में बात करते हुए, कला निर्देशक ओमंग कुमार बी और प्रोडक्शन डिज़ाइनर वनिता गरुड़ ने संयुक्त रूप से कहा, “बिग बॉस के प्रतिष्ठित घर को एक भव्य दुनिया में बदल दिया गया है, जहां कुछ भी वैसा नहीं है जैसा दिखता है। यह थीम हमारे लिए काफी खास है क्योंकि इसमें जादू, एस्केपिस्म, और रहस्यमय प्राणियों के विचारों को उद्घाटित किया जाता है। इस तरह की जगह के लिए प्रेरणा से कल्पना और रचनात्मकता को उड़ान भरने में मदद मिलती है। यह घर मेज़नरी संरचनाओं, गुंबददार छतों, भव्य मेहराबों, इसके स्तंभों पर डेकोरेटिव फ्लोरिश, और सटीक समरूपता के साथ यूरोपीय परिवेश की याद दिलाता है। इसका विचार यह था कि घर के सदस्यों को चकाचौंध, मौज-मस्ती और जादू की सुदूर दुनिया में ले जाया जाए। हमें उम्मीद है कि प्रतियोगी सपनों की दुनिया में खो जाएंगे और आश्चर्यचकित हो जाएंगे, जहां वे इस फैंटसीलैंड के सर्वोच्च ओवरलॉर्ड के साथ मिलकर काम करेंगे।”

‘बिग बॉस’ देखने के लिए तैयार हो जाइए। हुंडई द्वारा सह-प्रस्तुत, डाबर बीएई फ्रेश रेड जेल, ट्रेसेमे और एप्पी फ़िज़ द्वारा सह-संचालित, स्पेशल पार्टनर चिंग्स शेज़वान चटनी, स्मार्ट लॉक स्क्रीन पार्टनर ग्लांस और हायजीन पार्टनर हारपिक की पेशकश, ‘बिग बॉस’ का प्रीमियर 15 अक्टूबर 2023 को रात 9.00 बजे होगा और उसके बाद हर सोमवार से शुक्रवार रात 10.00 बजे और शनिवार और रविवार को रात 9.00 बजे केवल कलर्स पर, और यह जिओसिनेमा पर 24 घंटे के

लाइव चैनल के साथ प्रसारित होगा।

Related

Tags: Bigg BossEntertainment Television
ADVERTISEMENT
Previous Post

अप्रत्याशित की उम्मीद करें: कलर्स का ‘बिग बॉस’ दिल, दिमाग और दम की परीक्षा लेता है

Next Post

एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद ने स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए अमदावाद डिस्टैंस रनर्स एसोसिएशन के सहयोग से वॉकेथॉन और दौड़ का आयोजन किया

Gujarat Patrika

Gujarat Patrika

Related Posts

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय
विशेष

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली
फिल्म एवं टेलीविज़न

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

by Gujarat Patrika
March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है
फिल्म एवं टेलीविज़न

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

by Gujarat Patrika
March 13, 2025
वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन
मनोरंजन

वी हेल्प फाउंडेशन द्वारा उर्जा वूमेन अवॉर्ड्स – सेशन 7 का भव्य आयोजन

by Gujarat Patrika
March 10, 2025
ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
Gujarat Patrika

प्यार किसी को करना लेकिन

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”
Gujarat Patrika

“कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट को जीवंत होते देखना बहुत मज़ेदार था”

by Gujarat Patrika
February 24, 2025
ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है
Gujarat Patrika

ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करना है

by Gujarat Patrika
February 6, 2025
Next Post
एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद ने स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए अमदावाद डिस्टैंस रनर्स एसोसिएशन के सहयोग से वॉकेथॉन और दौड़ का आयोजन किया

एचसीजी कैंसर सेंटर अहमदाबाद ने स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए अमदावाद डिस्टैंस रनर्स एसोसिएशन के सहयोग से वॉकेथॉन और दौड़ का आयोजन किया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
“रामचरितमानस” – एक चौपाई

“रामचरितमानस” – एक चौपाई

April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य

थोल पक्षी अभयारण्य

November 5, 2020
कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

कलर्स मोलक्की में तोरल रासगुप्ता साक्षी की भूमिका में नजर आएंगी

March 21, 2021
इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

इस राज्य में देश का पहला खिलौना क्लस्टर होगा, जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

February 28, 2021

सितम ढाते हुए सोचा करोगे

0
बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

बोल देना ….कोर्ट से बाबूजी आये थे

0
क्या वह घर तुम्हारा है?

क्या वह घर तुम्हारा है?

0
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हराया

0
गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

ऐश्वर्या सखूजा ने कलर्स के ‘ज़्यादा मत उड़’ के लिए गोविंदा और जावेद जाफ़री से प्रेरणा ली

March 28, 2025
कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के  प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

कलर्स के ‘शिव शक्ति’ के आने वाले एपिसोड में: पार्वती की भक्ति उन्हें शिव को पुनः पाने के प्रयास में एक और ज्योतिर्लिंग तक ले जाती है

March 13, 2025

Recent News

गुजरात पत्रिका आपको खेल, मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराते हैं। Contact: GujaratPatrika.com@gmail.com

Follow Us

Browse by Category

  • Gujarat Patrika
  • Mix
  • Uncategorized
  • अर्थतंत्र
  • आंतरराष्ट्रीय
  • कला साहित्य
  • कृषि समाचार
  • खेल जगत
  • जोक
  • टेक्नोलॉजी
  • त्यौहार विशेष
  • धर्म
  • फिल्म एवं टेलीविज़न
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • विकास
  • विशेष
  • शिक्षण
  • स्वास्थ्य एवं फिटनेस
  • हिंदी समाचार

Recent News

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपाय

March 28, 2025
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में करण कुंद्रा उर्फ भोला की वापसी से भारती सिंह और कश्मीरा शाह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए

March 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.