प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज काशी तमिल संगमम मंच को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को परिपुष्ट करने वाला, भारत की एकता और विविधता का साक्ष्य बताया।
श्री मोदी ने कहा कि काशी एक बार फिर समृद्ध संस्कृतियों के उत्सव में, काशी तमिल संगमम के लिए लोगों का स्वागत करने की तैयारी कर रही है।
काशी तमिल संगमम का आयोजन 17 से 30 दिसंबर 2023 तक वाराणसी में किया जाएगा।
काशी तमिल संगमम की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा;

”अपार उत्साह है क्योंकि काशी एक बार फिर समृद्ध संस्कृतियों के उत्सव काशी तमिल संगमम के लिए लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह मंच भारत की एकता और विविधता का प्रमाण है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करता है।”





















