आविष्कार सेंटर फॉर सेल्फ एनरिचमेंट’ ने कोविड से जुड़ी ड्यूटी निभा रहे डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों, पैरामेडिक्स तथा अन्य हेल्थकेयर कार्यकर्ताओं के लिए एक निःशुल्क हेल्पलाइन लॉन्च की है, ताकि उनको हो रहे किसी भी मानसिक तनाव से निजात दिलाई जा सके। इस पहल को हेल्थकेयर संचार एजेंसी मीडियामेडिक कम्युनिकेशंस का समर्थन प्राप्त है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से कॉल करनेवालों को भरपूर सहयोग व समर्थन मिलेगा, उनकी भावनाओं को समझा जाएगा तथा उन्हें एक सहानुभूतिपूर्ण और नुक्ताचीनी से मुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अलगाव के इस दौर में उनको एक मानवीय स्पर्श प्राप्त हो सके। आविष्कार सेंटर की निदेशिका डॉ. निर्मला राव द्वारा खुद प्रशिक्षित की गई करीब 80 लोगों की एक टीम के द्वारा संचालित ‘केयर फॉर कोविड वारियर्स’ इस मुश्किल वक्त में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ सेवा प्रदान करने का इरादा रखता है।
| हेल्पलाइन नंबर : 9172284386 समय : शाम 4-7 बजे दिन : सोमवार से शनिवार |
इस लॉन्च के दौरान अपनी बात रखते हुए आविष्कार सेंटर की निदेशिका डॉ. निर्मला राव ने कहा, “हेल्थकेयर कार्यकर्ता जिन हालात में अपना काम कर रहे हैं, उनके बारे में न्यूज देखकर मुझे बहुत बुरा लग रहा था। चूंकि काउंसलिंग करने में मुझे महारत हासिल है और यह जानते हुए कि अन्य लोग भी इसमें मेरी मदद करेंगे, मैंने एक हेल्पलाइन शुरू करने का विचार सामने रखा।“
मीडियामेडिक कम्युनिकेशंस के सह-संस्थापक श्री दिनेश चिंदारकर ने बताया, “जब डॉ. निर्मला राव ने यह विचार प्रकट किया तो मैंने और मेरी टीम ने कॉल सेंटर के सेट-अप हेतु तकनीकी सहयोग देना शुरू किया। इस संदेश को देश भर में फैलाने के लिए हमारी डिजिटल टीम व्यापक हेल्थकेयर ऑडियंस वाले सेगमेंट तक पहुंच रही है।“
यह हेल्पलाइन हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी और बंगाली सहित 10 भाषाओं में काम करती है।































