अमृता विश्व विद्यापीठम के आठ छात्र गूगल समर ऑफ कोड 2021 के लिए चुने गए
12 जुलाई, 2021 – 2020 नेशनल इंस्टीच्यूट ऑन रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में भारत में चौथा सर्वश्रेष्ठ समग्र विश्वविद्यालय का स्थान हासिल करने वाले अमृता विश्व विद्यापीठम के आठ बी.टेक छात्रों को गूगल समर ऑफ कोड (जीएसओसी) 2021 के लिए चुना गया है। जीएसओसी वैश्विक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें दिग्गज सर्च इंजन गूगल उन छात्रों को वजीफा देता है जो गर्मियों के दौरान एक निःशुल्क और ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर कोडिंग प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं।

चुने गए अमृता छात्रों में अल्लूरी हर्षित वर्मा (द टेरासोलॉजी फाउंडेशन) और निवेद (टेन्सरफ्लो) के साथ-साथ अमृता के स्टुडेंट क्लब एमफॉस और बायोस के अन्य छात्र जैसे – प्रांजल सिंह, विष्णु माधव, सिमरन कथपालिया, अश्विन सी, अनुष्का रमेश और मेनक देब शामिल हैं। इसके अलावा, एमफॉस से अमृता के पिछले वर्ष के दो जीएसओसी छात्र, शशांक प्रियदर्शी और अभिजीत रमेश भी इस वर्ष अपाचे सॉफ्टवेयर फाउंडेशन के मेंटर के रूप में भाग ले रहे हैं।
अमृता विश्व विद्यापीठम के एमफॉस और बायोस के चीफ मेंटर विपिन पवित्रन ने कहा: “गूगल समर ऑफ कोड प्रोग्राम छात्रों और मेंटर के लिए तीन महीने से अधिक की अवधि के लिए एक ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करने का एक शानदार अवसर है। पिछले 14 वर्षों में, हमारे कई छात्रों ने वीडियोलैन, द लिनक्स फाउंडेशन, विकीमीडिया, नेटबीएसडी, गनोम, केडीई, मोज़िला और आईएनसीएफ जैसे विभिन्न ओपन-सोर्स संगठनों में योगदान दिया है। 2010 से, एमफॉस के सदस्यों को हर साल गूगल समर ऑफ कोड प्रोग्राम के लिए चुना जा रहा है। पिछले साल, जीएसओसी 2020 के लिए सात छात्रों का चयन किया गया था, जिसके कारण अमृता विश्व विद्यापीठम, अमृतापुरी कैंपस को ग्लोबल गूगल समर ऑफ कोड 2020 रैंकिंग में नंबर 10 पर रखा गया था। इस प्रकार यह भारत और विदेशों में कुल 550 विश्वविद्यालयों में से कई प्रमुख संस्थानों से आगे रहा, और क्लब से कुल 55 से अधिक जीएसओसी छात्र डेवलपर्स शमिल रहे।
सबसे बड़े ओपन-सोर्स इवेंट के रूप आयोजित किये जाने वाले, जीएसओसी के लिए इच्छुक छात्रों को एक या दो भाग लेने वाले ओपन-सोर्स संगठनों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है, जिसमें उन्हें अपने पिछले अनुभवों के साथ उस परियोजना का विवरण देना होता है जिसे वे करना चाहते हैं। संगठन के मेंटर तब सबसे आशाजनक प्रस्तावों का चयन करता है और परियोजना को पूरा करने के लिए छात्रों को दिशानिर्देश देता है।
अमृता विश्व विद्यापीठम के विपिन पवित्रन ने कहा: “इस साल कार्यक्रम के लिए चुने गए आठ छात्रों में से एक छात्रा अपने कॉलेज के पहले वर्ष में है। उनके साथ, दो छात्र – अभिजीत रमेश और शशांक प्रियदर्शी एमफॉस के सदस्य हैं जिन्हें कार्यक्रम के लिए मेंटर के रूप में चुना गया था। महामारी और दूर से काम करने की बाधाओं के बावजूद इस वर्ष यात्रा जारी है और हमारे चांसलर, अम्मा, विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों के निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो सकता था। अम्मा के आशीर्वाद से, 2006 के बाद से, एमफॉस भारत में अग्रणी कंप्यूटर साइंस क्लबों में से एक बन गया है, साथ ही टीम बायोस को 2020 में देश में नंबर 1 कैप्चर-द-फ्लैग (सीआईएफ) टीम और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 16वें स्थान पर रखा गया है। ”





















