“रामचरितमानस” – एक चौपाई
April 8, 2020
थोल पक्षी अभयारण्य
November 5, 2020
वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों में म्यूकोर्माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के उत्पन्न होने की संभावना कम हो जाती है सामूहिक प्रतिरक्षा के साथ, तीसरी लहर की तीव्रता दूसरी लहर की तुलना में कम गंभीर होगी डेल्टा प्लस वेरिएंट चिंता का विषय बना हुआ है वैक्सीन के द्वारा बनाई जाने वाली एंटीबॉडीज़ कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं, खून के जमने और द्वितीयक संक्रमणों से बचाती हैं रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए लोगों को हर वर्ष फ्लू जैसा बूस्टर टीका लेने की आवश्यकता होगी भारत, जुलाई, 2021: न्यूबर्ग डायग्नॉस्टिक्स के पैनल के सदस्यों की 'कोविड -19: लेसन्स लर्नट् एंड प्लानिंग फॉरवर्ड' पर परिचर्चा में यह विचार उभरकर सामने आया कि कोविड-19 का डेल्टा प्लस वेरिएंट चिंता का कारण बना हुआ है और त्वरित टीकाकरण करना हमारे पास उपलब्ध एकमात्र उपाय है। तत्काल टीकाकरण हमें ब्लैक फंगस, स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताओं, दुष्प्रभावों, खून के जमने और द्वितीयक संक्रमणों की संभावना को भी कम करते हुए सामूहिक रोग-प्रतिरोधक शक्ति प्राप्त करने में सक्षम करेगा। पैनल के सदस्यों ने यह चिंता भी व्यक्त की कि यदि हमारी मुस्तैदी में किसी प्रकार की कमी आती है, तो तीसरी लहर का आना तय है और वह संभवतः अगस्त में आरंभ होगी और नवंबर में अपने चरम पर होगी। प्रोफेसर एवं पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मोहन कामेश्वरन, ओटोरहिनोलैरिंजोलॉजिस्ट, संस्थापक, मद्रास ई.एन.टी. रिसर्च फाउंडेशन, चेन्नई ने कहा, “हमें मार्च में म्यूकोर्माइकोसिस (ब्लैक फंगस - गंभीर और दुर्लभ फंगल संक्रमण) का पहला मामला देखने को मिला था, 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की मृत्यु दर के साथ इसके मामले बढ़कर मार्च में 2 से 3 और मई में 10 से 15 हो गए। हालाँकि मामलों की संख्या अधिक है, पर यह उतनी भी अधिक नहीं है जितना कि अनुमान लगाया गया था। सबसे बड़ी समस्या है म्यूकोर्माइकोसिस के उपचार के लिए संबंधित दवाओं की कमी है। तमिलनाडु के क्षेत्र में, म्यूकोर्माइकोसिस का फ़ैलना महामारी के अंदर महामारी बन गया था।” उन्होंने बताया कि, "मेरे पास आने वाले ब्लैक फंगस के 60 से 70 प्रतिशत रोगियों ने वैक्सीन नहीं ली थी, 25-30 प्रतिशत रोगियों ने एक खुराक ली थी, और 5 प्रतिशत से कम रोगियों ने दोनों खुराकें ली हुई थी। इस प्रकार, जिन लोगों ने दोनों खुरालें ली हुई हैं, उनके लिए कोविड-19 संक्रमण से बचने की अच्छी संभावना होती है और उनमें ब्लैक फंगस का खतरा बहुत कम होता है।” तीसरी लहर के बारे में, डॉ. राजिंदर कुमार सिंघल, वरिष्ठ निदेशक एवं एच.ओ.डी. - आंतरिक औषधि, बी.एल.के. मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने कहा, “हम अभी भी दूसरी लहर से पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं, परंतु तीसरी लहर के लिए तैयार हैं। टीकाकरण में वृद्धि होने के कारण तीसरी लहर के दूसरी लहर की तुलना में कम गंभीर होने की उम्मीद है। भारत के लगभग 21% लोगों ने पहली खुराक प्राप्त कर ली है, और 4% लोगों ने दोनों टीके की दोनों खुराकें लगवा ली हैं। हालाँकि, त्वरित टीकाकरण, कोविड-19 के लिए उचित व्यवहार और सुपर स्प्रेडर की घटनाओं
Read moreDetailsसास ने अपनी बहू को डाँटते हुए कहा "कलमूही गर दूसरी बार भी लड़की हुई तो तुझे मैं हमारे घर...
Read moreDetailsहार्टफुलनेस के मार्गदर्शक कमलेश पटेल जो दाजी के संबोधन से जाने जाते हैं, और जिन्होंने "दी हार्टफुलनेस वे" और "नियति...
Read moreDetailsजल के सरंक्षण हेतु प्रतिबद्ध होगा हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर, दोसवाड़ा हिन्दुस्तान जिंक का प्रस्तावित दोसवाडा जिं़क प्लांट के लिए 35...
Read moreDetailsयाद है सर्दियों की सुबहजब धुँध से आँख मिलाकरतुमसे मिलने आया करता था मैंऔर तुम उनींदी आँखों से मेट्रो की...
Read moreDetailsयह साझेदारी नामांकित छात्रों को दो डिग्री प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी - अमृता विश्व विद्यापीठम से बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी...
Read moreDetailsकेंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि...
Read moreDetailsआइये वृक्षों को नक्षत्रों के अनुसार लगायें व संरक्षण दें वृक्ष नक्षत्रानुसार- नक्षत्रानुसार वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन से ग्रहों...
Read moreDetailsघरेलू हिंसा की पीड़ितों की मदद को लेकर सुरक्षा अधिकारियों की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय महिला...
Read moreDetailsयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एमएसएमई को क्रेडिट आवश्यकताओं के साथ समर्थन करने के लिए "एनएसआईसी बैंक क्रेडिट सुविधा योजना"...
Read moreDetails© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.
© 2025 Gujarat Patrika - Developement and Design Right reserved by Gujarat Patrika.